फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parents reached the school early in the morning to collect nursery admission forms.

Delhi NCR News: नर्सरी का दाखिला फॉर्म लेने सुबह से ही स्कूल पहुंचे अभिभावक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
नर्सरी दाखिला 2026-27 : ऑनलाइन-ऑफलाइन मोड में दाखिले के लिए अभिभावकों की भागमभाग शुरू
विज्ञापन

- क्यू आर कोड से कुछ लोगों ने भरे फार्म, जानकारों की माने तो औसतन 10 से 25 स्कूलों में फॉर्म भरेंगे अभिभावक

-अब तक 377 स्कूलों के मानकों का पता नहीं, अभिभावकों को हो रही परेशानी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के 1756 निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नर्सरी, केजी में दाखिले के लिए बृहस्पतिवार से अभिभावकों की भागमभाग शुरू हो गई। आवेदन की रेस के पहले दिन कई स्कूलों में अभिभावक सुबह ही फॉर्म लेने के लिए पहुंच गए। इस कारण स्कूलों के बाहर लाइनें भी लगीं, जबकि कुछ स्कूलों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया होने के कारण अभिभावकों ने केवल फॉर्म के संबंध में ही जानकारी ली। कुछ अभिभावकों ने क्यू आर कोड से फॉर्म भरने का भी लाभ उठाया। वहीं तीन सौ से अधिक स्कूलों के मानक अभिभावकों को अब भी पता नहीं है, इस कारण से उन्हें परेशानी हुई।

दिल्ली के नामी स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन ही है। जबकि इनमें से कुछ स्कूलों ने ऑफलाइन की सुविधा भी दी है। इस कारण से कुछ अभिभावकों ने ऑफलाइन तो कुछ ने ऑनलाइन आवेदन किया है। उत्तरी दिल्ली में रहने वाली शिप्रा ने बताया कि उन्होंने पहले दिन अधिक से अधिक स्कूलों की जानकारी एकत्र की है। जिससे कि वह बच्चे के दाखिले के लिए ज्यादा से ज्यादा स्कूलों में आवेदन कर सकें। वहीं दक्षिणी दिल्ली में रहने वाले अभिभावक मनीष सिंह ने बताया कि उन्हें अपने बेटे का दाखिला नर्सरी में कराना है। उन्होंने पहले दिन फॉर्म नहीं भरा है। केवल अभी 10-25 स्कूलों की सूची बना ली है,जहां-जहां उन्हें आवेदन करना है। कुछ का उन्हें पता चल गया है कि ऑनलाइन आवेदन हैं, जबकि ऑफलाइन आवेदन को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। आवेदन करने के लिए अभी 27 दिसंबर तक का समय है। ऐसे में वह एक दो दिन में फॉर्म भरना शुरू करेंगे।
विज्ञापन

क्यूआर कोड से भी फॉर्म भरने की सुविधा

मयूर विहार स्थित विद्या बाल भवन स्कूल के प्रिंसिपल डॉ सतबीर शर्मा ने बताया कि उनके यहां ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों माध्यम (हाईब्रिड) मोड से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही क्यूआर कोड से भी फॉर्म भरने की सुविधा दी है। पहले दिन 35 फॉर्म ऑफलाइन और 24 ऑनलाइन भरे गए, जबकि क्यूआर कोड से पांच फॉर्म भरे गए। पहले दिन ऐसा लगा कि अभिभावकों में अपने बच्चों के दाखिला कराने की जल्दी है और वह शुरुआती दिनों में ही अपने बच्चों का फॉर्म भरना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


377 स्कूलों के मानक अब भी अपलोड नहीं

निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन 377 स्कूलों के मानक अब भी अपलोड नहीं हुए हैं। 1756 स्कूलों में से 1379 ने अपने मानक अपलोड किए हैं। इस कारण से अभिभावकों को दाखिले का आधार पता नहीं चल रहा। अब स्कूलों के पास मानक अपलोड करने के लिए शुक्रवार तक का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article