{"_id":"69b2d609f658f8b076003f0e","slug":"parents-raised-concern-over-new-uniform-delhi-ncr-news-c-23-1-lko1064-89814-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव पर अभिभावकों ने जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव पर अभिभावकों ने जताई आपत्ति
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निजी स्कूल पर मनमानी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक निजी स्कूल के यूनिफॉर्म में बदलाव के निर्णय से अभिभावकों में नाराजगी बढ़ गई है। मामले में अभिभावकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) से शिकायत की है। अभिभावकों का कहना है कि बदलाव से आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
अभिभावक कपिल कुमार खरे ने बताया कि सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन से जारी निर्देश में कहा गया है कि कक्षा एक से पांच तक के छात्रों के लिए नई यूनिफॉर्म एक अप्रैल से अनिवार्य होगी। इसे खरीदने के लिए विशेष विक्रेता से ही संपर्क करने का निर्देश दिया गया है। यह नियम के विरुद्ध है।
वहीं, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि 10 वर्षों से यूनिफॉर्म में बदलाव नहीं किया गया था। यह यूनिफॉर्म विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। यह मौसम के अनुकूल, त्वचा के लिए आरामदायक और सांस लेने योग्य कपड़े से बनी है।