फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   parents protest against fee hike in gurugram schools

फीस वृद्धि के खिलाफ फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन

Mon, 03 Apr 2017 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 03 Apr 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
parents protest against fee hike in gurugram schools
पैरेंट्स का फीस बढ़ोतरी के ख‌िलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

साइबर सिटी के निजी स्कूलों द्वारा अप्रत्याशित रूप से भारी फीस वृद्धि के खिलाफ रविवार को अभिभावकों का गुस्सा फूटा। करीब 1700 की संख्या में इन्होंने लघु सचिवालय पर ऑल इंडिया पेरेंट्स एसोसिएशन के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। मौके पर काफी पुलिस वाले भी मौजूद रहे। उनका कहना है कि निजी स्कूलों ने भारी फीस वृद्धि करके सभी को मुसीबत में डाल दिया है।

विज्ञापन


अभिभावकों ने बताया कि उन्हें मंडलायुक्त के कार्यालय पर जाने से यह कहकर रोक लिया गया कि हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह का जन्मदिन है। अभिभावकों का आरोप है कि जब वह मंडलायुक्त के कार्यालय की ओर जाने के लिए बढ़े, तो पुलिस ने उन पर लाठियां भी चलाईं, जिससे कुछ लोगों को चोटें आईं हैं। काफी मशक्कत के बाद अभिभावकों ने मंडलायुक्त डी. सुरेश को ज्ञापन सौंपा। मंडलायुक्त ने आश्वासन दिया कि इस बारे में वह गौर करेंगे।
विज्ञापन


पालम विहार स्थित डीपीएसजी स्कूल में अपने बच्चे को पढ़ाने वाले अभिभावक देव कुमार का कहना है कि इस स्कूल ने 4 गुना फीस में इजाफा कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ राजनीतिज्ञों द्वारा कराया जा रहा है। सरकार इन स्कूलों के खिलाफ कुछ नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावक सर्वजीत सिंह का कहना है कि वह प्राइवेट नौकरी करते हैं, उन्हें इतना वेतन नहीं मिलता कि वह अपने बच्चों को ऐसी स्थिति में पढ़ा सकेंगे। उनका कहना है कि वह पिछले 15 साल से गुरुग्राम में हैं, मगर अब धैर्य जवाब दे गया है। निजी स्कूलों की फीस चुकाना अब मुश्किल हो गया है। अभिभावक भूपेन्द्र सिंह का आरोप है कि राव नरबीर सिंह के जन्मदिन के नाम पर पुलिस ने अभिभावकों को काफी देर तक सचिवालय पर रोके रखा। पुलिस ने लाठियां भी चलाईं।

‘कभी भाजपा को वोट नहीं देंगे’
अभिभावकों ने कहा कि उन्हें प्रदेश की नई सरकार से काफी उम्मीद थी, मगर यह सरकार तो पिछली सरकार से भी ज्यादा निष्ठुर है। निजी स्कूल भाजपा शासन आते ही बेलगाम हो गए हैं। इतनी फीस वृद्धि कभी नहीं हुई थी। अभिभावकों ने कहा कि वह प्रण लेते हैं कि वह कभी भाजपा को वोट नहीं देंगे।


स्कूलों से नाम कटवाने की तैयारी
कई अभिभावकों ने कहा कि अब वह अपने बच्चों का नाम उन स्कूलों से कटवा लेंगे, जिन्होंने भारी फीस वृद्धि की है। कई लोगों का कहना था कि अब वह अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में डालेंगे। वहीं कई लोगों ने कहा कि वह अपने गृह राज्य या जिले में लौट जाएंगे।

पुलिस ने फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले अभिभावकों पर कोई लाठी नहीं चलाई। जो लोग यह बात कह रहे हैं इसमें कोई सच्चाई नहीं है।-मनीष सहगल, एसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed