{"_id":"e5b778584e24c62284bdd0efe89940ae","slug":"parents-complained-to-the-school-ran-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरेंट्स से शिकायत की तो स्कूल से भागा छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरेंट्स से शिकायत की तो स्कूल से भागा छात्र
अमर उजाला, वैशाली
Updated Fri, 14 Nov 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के आचरण में उनकी परवरिश और संस्कार अहम रोल अदा करते हैं। पैरेंट्स से शिकायत पर आठवीं का छात्र अविशेष ओटीवाल बुधवार को स्कूल से गायब हो गया। जाते वक्त उसने दोस्तों से कहा कि अब वह पापा को कैसे मुंह दिखाएगा।
विज्ञापन
बेटे के लापता होने से परेशान माता-पिता बृहस्पतिवार सुबह स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि अविशेष अपनी मां के साथ स्कूल से गया है। उनके पास इसकी सीसीटीवी फुटेज मौजूद है।
विज्ञापन
घटना बुधवार की है। वैशाली सेक्टर एक स्थित सनवैली स्कूल से दोपहर में अविशेष के परिजनों को फोन कर बुलाया था। मां ज्योति के अनुसार, स्कूल प्रबंधन ने उनसे कहा कि अविशेष ने अपनी ही कक्षा की छात्रा से झगड़ा किया है।
विज्ञापन
इस पर मां ने अविशेष को डांट लगा दी। जब मां स्कूल रिसेप्शन पर थी तभी अविशेष स्कूल से निकल गया। तभी से वह घर नहीं पहुंचा है। इस संबंध में पैरेंट्स ने थाना इंदिरापुरम में गुमशुदगी दर्ज करा दी है।
उसके दोस्तों ने बताया कि वह जाते वक्त कहकर गया था कि अब पापा को कैसे मुंह दिखाऊंगा। एसएचओ ने जल्द ही अविशेष को ढूंढ लिया जाएगा।