फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Paper solver gang busted, kingpin arrested

Delhi NCR News: पेपर सॉल्वर गिरोह का खुलासा, सरगना गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
- दिल्ली से रिमोट एक्सेस के जरिए जयपुर में हो रही परीक्षा में कराई जा रही थी नकल
विज्ञापन

- द्वारका सेक्टर-23 इलाके में एक कंप्यूटर लैब के बाहर से सरगना समेत 32 छात्रों को दबोचा गया, सभी छात्रों को बाउंड डाउन (पाबंद) किया गया, एक मुख्य आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुंबई के एक नामी मैनेजमेंट संस्थान में होने वाली परीक्षा के लिए नकल करवाने वाले एक सॉल्वर गिरोह का द्वारका जिला पुलिस ने खुलासा किया है। द्वारका सेक्टर-23 इलाके में द्वारका जिला पुलिस ने सरगना हर्षवर्धन (28) को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से कंप्यूटर लैब के बाहर नकल करवाने वाले 32 छात्रों को हिरासत में लेकर बाउंड डाउन (पाबंद) किया गया। गिरोह का एक अन्य मुख्य आरोपी प्रांजल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह देश के नामी शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाली ऑनलाइन परीक्षाओं में नकल कराने का काम करता था। इसके बदले दाखिला लेने वाले छात्रों से मोटी रकम वसूली जा रही थी। मुंबई के एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान की परीक्षा 7 अप्रैल को जयपुर में आयोजित की गई थी, जबकि उसका संचालन दिल्ली से रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर के जरिए किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वारका के पुलिस उपायुक्त कुशलपाल सिंह ने बताया कि द्वारका सेक्टर-23 थाना क्षेत्र थाना पुलिस को खबर मिली थी कि एरिया में मौजूद एक कंप्यूटर लैब जो प्रतियोगी परीक्षाएं ऑनलाइन करवाता है, वहां कुछ लोगों की भीड़ मौजूद है। सूचना मिलने पर एक टीम ने इलाके की कंप्यूटर लैब में छापा मारा, जहां बड़ी संख्या में छात्र संदिग्ध हालत में मौजूद थे। जांच में सामने आया कि जयपुर में परीक्षा देने वाले छात्र केवल सिस्टम के सामने बैठे थे, जबकि दिल्ली में मौजूद सॉल्वर उनके पेपर हल कर रहे थे।


गिरोह छात्रों से मोटी रकम लेकर हर सवाल का हल उपलब्ध कराता था। पुलिस ने देशभर से आए छात्रों को पकड़कर पाबंद किया और सरगना को गिरफ्तार किया। अब फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed