{"_id":"67e1a29509b6d6f68a05732e","slug":"pandit-sunil-bharala-met-union-home-minister-amit-shah-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले पंडित सुनील भराला, भगवान परशुराम की मूर्ति की भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले पंडित सुनील भराला, भगवान परशुराम की मूर्ति की भेंट
Mon, 24 Mar 2025 11:51 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:51 PM IST
सार
गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान परशुराम की मूर्ति को स्वीकार करते हुए उनके योगदान की सराहना की और कहा कि भगवान परशुराम के विचार और कार्य भारतीय समाज को हमेशा प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह से मिले पंडित सुनील भराला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी सरकार में पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक पंडित सुनील भराला ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस अवसर पर सुनील भाराला ने गृह मंत्री को भगवान परशुराम की मूर्ति एवं चालीसा भेंट की।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान परशुराम की मूर्ति को स्वीकार करते हुए उनके योगदान की सराहना की और कहा कि भगवान परशुराम के विचार और कार्य भारतीय समाज को हमेशा प्रेरित करते हैं। उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें कर्म, निष्ठा और संघर्ष के प्रति प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
सुनील भाराला ने गृह मंत्री से भगवान परशुराम के जीवन, उनके कर्म और उनके आदर्शों के बारे में विस्तार से बातचीत की। साथ ही उन्होंने महाकुंभ में आयोजित राष्ट्रीय परशुराम परिषद महाशिविर की महत्वपूर्णता और उसके उद्देश्यों को भी साझा किया।
विज्ञापन
इसके अलावा सुनील भाराला ने गृह मंत्री को नक्सलवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पर बधाई दी और भाजपा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष को भी भगवान परशुराम की मूर्ति भेंट की।