{"_id":"69e0ed4c5a0a30e9a9010077","slug":"pandit-chatur-lal-centenary-evening-decorated-with-classical-music-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-132562-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शास्त्रीय संगीत से सजी पंडित चतुर लाल शताब्दी संध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शास्त्रीय संगीत से सजी पंडित चतुर लाल शताब्दी संध्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में बृहस्पतिवार को पंडित चतुर लाल की 100वीं जयंती पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डेनमार्क के राजदूत रैसमस एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन, जापान के राजदूत केइची ओनो, दिल्ली सरकार में कला एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा, मशहूर गायक दलेर मेहंदी और प्रख्यात नृत्यांगना सोनल मानसिंह की मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत भजन सम्राट अनूप जलोटा की प्रस्तुति से हुई, जिन्होंने अपनी मधुर और भावपूर्ण गायकी से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। संध्या का मुख्य आकर्षण रहा ब्रह्मांड, एक समकालीन लेकिन शास्त्रीय मूल्यों से जुड़ी प्रस्तुति, जिसे प्रांशु चतुर लाल ने अपने दादा को श्रद्धांजलि स्वरूप प्रस्तुत किया। कार्यक्रम पंडित चतुर लाल मेमोरियल सोसाइटी की तरफ से दिल्ली पर्यटन के सहयोग से आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन मीता चतुर लाल और चरणजीत चतुर लाल ने किया, जबकि क्यूरेशन श्रुति चतुर लाल ने संभाला। इस अवसर पर 2000 से अधिक दर्शक मौजूद रहे।