फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pandharpur Wari should be included in UNESCO's Intangible Cultural Heritage list: Dr. Sachchidanand Joshi

यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल हो पंढरपुर वारी : डॉ. सच्चिदानंद जोशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली।
सात सौ वर्ष पुरानी पंढरपुर वारी परंपरा को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कराने की मांग तेज हो गई है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) और दिल्ली मराठी प्रतिष्ठान ने इस संबंध में एक अंतरराष्ट्रीय बैठक आयोजित की। इसमें देश-विदेश के राजनयिकों, विद्वानों और सांस्कृतिक विशेषज्ञों ने भाग लिया। बैठक आईजीएनसीए परिसर में आयोजित की गई थी। आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने पंढरपुर वारी को भारत की सभ्यतागत विरासत का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा भक्ति, समानता और सामुदायिक सहभागिता के मूल्यों को जीवित रखती है। डॉ. जोशी ने इसे यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में उचित स्थान दिलाने की बात कही। बैठक में दिल्ली मराठी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष वैभव डांगे भी उपस्थित थे। अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ विजय चौथाईवाले और विवेक गर्गे भी शामिल हुए। आईजीएनसीए के डीन प्रो. सुधीर लाल तथा विभिन्न देशों के दूतावासों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

परंपरा का वैश्विक महत्व
कार्यक्रम में पंढरपुर वारी के इतिहास, दर्शन और भक्ति संगीत पर विस्तृत प्रस्तुतियां दी गईं। साहित्य और सामुदायिक परंपराओं पर भी चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने कहा कि ऐसी जीवंत विरासतों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलना आवश्यक है। इससे उनके संरक्षण और भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के प्रयासों को गति मिलेगी। सभी प्रतिभागियों ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर वारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed