फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Panchayat banned any dowry in marrige

तो शादी में अब नहीं मिलेगी कार!

Mon, 30 Dec 2013 01:42 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 30 Dec 2013 01:42 PM IST
विज्ञापन
Panchayat banned any dowry in marrige

अगर आप अपनी शादी में कार, बाइक या अन्य कीमती सामान की डिमांड करने वाले हैं तो जरा सावधान हो जाइए। आपकी ये मुराद अब पूरी नहीं हो पाएगी। दहेज संबंधी कुरीतियों को खत्म करने के उद्देश्य से 52 गांवों की पंचायत हुई, जिसमें दहेज पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


नोएडा के सेक्टर-52 स्थित होशियारपुर गांव में यदुवंश जन उत्थान समिति के तत्वावधान में पंचायत आयोजित हुई। इसमें बमेटा, सर्फाबाद और गढ़ी समेत 52 गांवों से यादव समाज के लोगों ने भाग लिया। पंचायत की अध्यक्षता पतवाड़ी ग्राम प्रधान रेसपाल यादव ने की। इसमें दहेज के रूप में वाहन और नगद रुपये लेने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


पंचायत के फैसले का सभी गांवों के प्रतिनिधियों ने समर्थन किया। दूल्हे को भी शगुन में 11 हजार से ज्यादा रुपये नहीं दिए जाने पर रोक लगाई गई है। इसके साथ ही बारात में सौ से ज्यादा लोगों के आने और आतिशबाजी पर पाबंदी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के सदस्य रामपत ने बताया कि दहेज के लिए अक्सर बेटी वालों को परेशान किया जाता है। दबाव डालकर रुपये और वाहन लिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed