{"_id":"5e1edb288ebc3e4b0b57b75e","slug":"palwal-sbi-atm-looted-by-putting-spray-on-cctv-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलवलः सीसीटीवी पर स्प्रे डालकर एसबीआई के एटीएम से सारा कैश चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवलः सीसीटीवी पर स्प्रे डालकर एसबीआई के एटीएम से सारा कैश चोरी
Wed, 15 Jan 2020 02:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 15 Jan 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
एटीएम लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद से सटे पलवल के एसबीआई के एटीएम में लूट की घटना सामने आई है। यह वारदात एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे छिड़कर अंजाम दी गई है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इस एटीएम को चौकीदार रात 8:00 बजे ताला लगाकर चला गया था।
सुबह जब वह वापस लौटा तो पाया कि एटीएम के दोनों ताले टूटे पड़े हैं। चोरों ने गैस कटर से एटीएम काटकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। इस लूट में कितने पैसे चोरी हुए इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन