Manmohan Singh: 'एक दूरदर्शी नेता थे डॉ. मनमोहन सिंह', अरविंद केजरीवाल हुए भावुक; लिखा ये पोस्ट
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए देश के तमाम राजनेता उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर पूर्व पीएम के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। आज आसमान भी बरस रहा है। दिल्ली में मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पूर्व पीएम को श्रद्धा सुमन अर्पित किए है। उनके अंतिम दर्शन के लिए पीएम मोदी से लेकर कई बड़े राजनेता भी उनके आवास पर पहुंचे।
Paid my last respects to former Prime Minister Dr. Manmohan Singh ji. Met his family during this solemn moment and extended my condolences to them.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 27, 2024
Dr. Singh was a visionary leader whose economic reforms shaped modern India and whose humility touched countless lives. pic.twitter.com/MSgIxThmGb
केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस पवित्र क्षण में उनके परिवार से मुलाकात की और उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। डॉ. सिंह एक दूरदर्शी नेता थे। जिनके आर्थिक सुधारों ने आधुनिक भारत को आकार दिया और जिनकी विनम्रता ने अनगिनत लोगों के जीवन को छुआ।
आम आदमी पार्टी ने एक्स पर लिखा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और आतिशी, सांसद संजय सिंह ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। एक्स पर शोक संदेश लिखते हुए कहा कि मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। देश निर्माण में उनकी भूमिका हम सभी को सदैव प्रेरित करेगी। इस दुख की घड़ी में पूरा देश उनके परिवार के साथ है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक @ArvindKejriwal जी, CM @AtishiAAP जी और AAP सांसद @SanjayAzadSln जी ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
— AAP (@AamAadmiParty) December 27, 2024
मनमोहन सिंह जी का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। देश निर्माण में… pic.twitter.com/RoMWo3e2i6
पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। देश में सात दिन के राष्ट्रीय शोक का एलान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह के आवास जाकर पूर्व पीएम के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक शोक संदेश जारी किया और पूर्व पीएम को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि 'पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से निधन से हम सभी दुखी हैं। उनका जाना देश के लिए बड़ा झटका है। मनमोहन सिंह का जीवन भावी पीढ़ियों के लिए उदाहरण है कि किस तरह से वे सभी चुनौतियों से पार पाकर ऊंचाई पर पहुंच सकते हैं।'
भारत के 14वें पीएम मनमोहन सिंह का सफर
भारत के 14वें प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह एक विचारक और विद्वान के रूप में काफी प्रसिद्ध थे। वह अपनी नम्रता, कर्मठता और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। उनका जन्म 26 सितम्बर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रान्त के एक गांव में हुआ था। उन्होंने 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मैट्रिक की शिक्षा पूरी की। उसके बाद उन्होंने अपनी आगे की शिक्षा ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से प्राप्त की। 1957 में उन्होंने अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी से ऑनर्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद 1962 में उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नूफिल्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में डी. फिल किया। उन्होंने अपनी पुस्तक 'भारत में निर्यात और आत्मनिर्भरता और विकास की संभावनाएं' में भारत में निर्यात आधारित व्यापार नीति की आलोचना की थी।