फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   page charge sheet filed in court in model Muskan murder case

Delhi NCR News: मॉडल मुस्कान हत्याकांड में 350 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में पेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
खून के नमूने, जैविक अवशेष और हथियार पर मिले डीएनए व फिंगरप्रिंट जांच का हिस्सा
विज्ञापन

मुस्कान हत्याकांड...हत्या की साजिश रचने से सबूत मिटाने तक आरोपी की कोशिश

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने छात्रा और मॉडल मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में 350 से अधिक पन्नों की चार्जशीट तीस हजारी कोर्ट में दाखिल की है। पुलिस ने इसमें 40 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। इनमें मुस्कान के परिवार के सदस्यों, दोस्तों, डॉक्टरों और जिम स्टाफ के लोग शामिल हैं। पुलिस ने हत्या को पहले से बनाई गई साजिश बताया है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी जिम ट्रेनर इमरान खान मुस्कान पर रिश्ते में बने रहने का दबाव बना रहा था। मुस्कान के इनकार के बाद उसने उसे धमकाना और उसका पीछा करना शुरू किया। इसके बाद चाकू से उसकी हत्या की साजिश रची। चार्जशीट में इमरान के दोस्त दिग्विजय सिंह की भूमिका का भी जिक्र है। पुलिस के अनुसार, दिग्विजय ने हत्या वाले दिन मुस्कान का घर तलाशने में इमरान की मदद की और वारदात के दौरान इलाके में इंतजार किया। बाद में उसने इमरान को भागने में मदद की और उसे पनाह भी दी।

डीएनए और फिंगरप्रिंट भी सबूत : चार्जशीट में इलेक्ट्रॉनिक और जैविक साक्ष्यों को शामिल किया है। घटनास्थल से मिले खून के नमूने, जैविक अवशेष और हथियार पर मिले डीएनए व फिंगरप्रिंट को भी जांच का हिस्सा बनाया है। पुलिस ने जुलाई से अगस्त के बीच होटल, रेस्तरां और मुस्कान के घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज जुटाए हैं। इन फुटेज में दोनों की अलग-अलग जगहों पर मुलाकात की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद इमरान ने मुस्कान के फोन से चैट और अन्य डेटा मिटाने की कोशिश की। हालांकि, जांच में ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि वह मुस्कान को धमकी भरे संदेश भेज रहा था।
विज्ञापन



दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में : 26 अगस्त को ओल्ड महावीर नगर इलाके में मुस्कान की चाकू से हत्या की गई थी। पुलिस ने बाद में इमरान को राजौरी गार्डन इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। चार्जशीट में इमरान के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड का भी उल्लेख है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ 2021 में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था और वह इसी साल दो बार नशामुक्ति केंद्र जा चुका था। दोनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article