फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Packages up to 50 lakhs for video, street corner meetings and booth agents in delhi polls

दिल्ली विधानसभा चुनावः 50 लाख में वीडियो, नुक्कड़ सभाएं और बूथ एजेंट तक के पैकेज 

Fri, 31 Jan 2020 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 31 Jan 2020 06:40 AM IST
विज्ञापन
Packages up to 50 lakhs for video, street corner meetings and booth agents in delhi polls
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव में नेताजी के चुनाव प्रचार को धार देने और हाईटेक बनाने के लिए पीआर एजेंसियां भी मार्केट में सक्रिय हो चुकी हैं। 50 लाख के पैकेज में वीडियो, नुक्कड़ सभाएं और बूथ एजेंटों को तैनात करने की जिम्मेदारी भी पैकेज में शामिल हैं। 

विज्ञापन


नेताजी को चुनावी टेंशन से दूर रखने की अलग से कीमत है। इसके अलावा विपक्ष को करारा जवाब देने, सोशल मीडिया पर वीडियो वार चलाने, सर्वे और प्रत्याशी की छवि जनता में बनाने, ऑडियो स्पीच और स्लोगन इत्यादि तैयार करने का अलग- अलग रेट पैकेज में शामिल है। ये जिम्मेदारी संभालने वाली टीमों में आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थानों से पासआउट युवा भी हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जनता तक पहुंचने के लिए राजनैतिक पार्टियां भी जमीन से लेकर इंटरनेट की दुनिया तक में चर्चाएं बटोरने में जुटी हैं। इसी काम को आसान बनाने के लिए अलग से युवाओं का सहारा लिया जा रहा है। भाजपा, कांग्रेस और आप तीनों के वार रूम में भी कई युवा 24 घंटे जुटे हैं। वहीं, कुछ नेताजी ऐसे भी हैं जिन्हें पीआर एजेंसियां घर जाकर पैकेज ऑफर कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसियों के ही मुताबिक अगर कोई नेता पैकेज में मौजूद कुछ ही सुविधाएं लेना चाहता है तो उसकी कीमत भी वही है जो पैकेज में शामिल हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक रिलेशन एंड रिसर्च के विवेक मेहरोत्रा का कहना है कि आमतौर पर चुनाव पैकेज करीब 60 से 70 दिन के लिए होते हैं लेकिन अब ट्रेंड बदला है। उम्मीदवारों का नाम देरी से फाइनल होने के कारण निचले स्तर पर नेताओं से डील कम हो पाती है। जबकि पार्टी स्तर पर काफी फायदा होता है।

उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव 2015 की तुलना करे तो इस बार के चुनाव में पीआर एजेंसियों के पैकेज करीब 25 से 30 फीसदी महंगे हुए हैं। 

50 लाख के पैकेज में ये सुविधाएं
सूत्रों के अनुसार 50 लाख रुपये के पैकेज में 18 लाख सोशल मीडिया, चार लाख क्रिएटिव विज्ञापन, 8 लाख सर्वे व प्रत्याशी की छवि बनाने, चार हजार रुपये प्रति नुक्कड़ सभा के लिए, 8 लाख रुपये ऑडियो स्पीच-स्लोगन और 10 लाख रुपये लाइव फोरम व डिबेट इत्यादि के लिए शामिल हैं। इस पैकेज में 50 नुक्कड़ सभाएं शामिल हैं। 


बूथ एजेंट तक पर सुविधा
नेताजी के लिए ऑफर पैकेज में बूथ एजेंट की सुविधा मिल रही है। मतदान से दो दिन पहले तक टीमें नेता के प्रचार पर पूरा ध्यान रखेंगी। इसके बाद एजेंसियां मतदान के दिन बूथ एजेंट को लेकर भी पूरी जिम्मेदारी संभालेंगी। बूथ एजेंट की मौजूदगी, प्रशिक्षण इत्यादि का काम इसमें शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed