{"_id":"05681850fd5c1ca69866d03dc958be94","slug":"pacific-mall-discotheque-drunk-to-fight-shoot-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉल के डिस्कोथेक में शराब पीकर झगड़ा, चली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉल के डिस्कोथेक में शराब पीकर झगड़ा, चली गोली
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 09 Aug 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजपुर बॉर्डर स्थित पैसिफिक मॉल के ब्लैक डिस्कोथेक और बार में शराब पीकर दो गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट के युवकों ने डिस्कोथिक के बाहर ही तमंचे से हवाई फायर कर दिया, जिससे मॉल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मॉल की एंट्री पर एक गुट के युवकों ने दूसरे गुट के एक युवक को सिर पर तमंचे का बट मारकर घायल कर दिया। मॉल सिक्योरिटी के पीछा करने पर युवकों ने तमंचा निकालकर हवाई फायर कर पार्किंग से कार और बाइक लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस पूरे मामले को मामूली झगड़ा बताकर लीपापोती में जुटी है। पुलिस घायल युवक और उसके एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पैसिफिक मॉल के फर्स्ट फ्लोर स्थित ब्लैक डिस्कोथिक और बार में शुक्रवार शाम को शराब पीकर दो गुट भिड़ गए। दोनों पक्षों मेें जमकर मारपीट हुई। बाउंसरों ने दोनों पक्षों को बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
डिस्को के बाहर एक गुट के छह युवकों ने तमंचे लहराने लगे और एक हवाई फायर कर दिया। इससे मॉल में हड़कंप मच गचा। मॉल सिक्योरिटी पीछे दौड़ी तो युवक पिछले दरवाजे से भागने लगे।
इस दौरान दोनों पक्ष मॉल के एंट्री गेट पर फिर से भिड़ गए और एक पक्ष ने तमंचा निकालकर दो और फायर किए और एक युवक को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद युवक कार और एक बाइक से भाग गए।
लोगों ने घायल युवक कपिल को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। उसका साथी इमरान और एक अन्य लक्ष्मीनगर और शकरपुर दिल्ली के रहने वाले हैं।
बताते हैं कि फायरिंग करने वाले युवकों की कार पर प्रधान जी लिखा था और वे गाजीपुर के रहने वाले थे। एसओ लिंक रोड ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
सीसीटीवी में तमंचा लहराते युवक कैद
मॉल की एंट्री और डिस्को के बाहर फायरिंग करते युवक सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस ने मॉल की सीसीटीवी फुटेज की जांच की। साथ ही पार्किंग की सीसीटीवी फुटेज भी ले ली गई है। पार्किंग संचालक से भी पूछताछ की गई।
चौकी के सामने से ही भागे
मॉल सिक्योरिटी के अनुसार पहला फायर होने के बाद ही पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई थी। इसके बाद युवक हथियार लहराते हुए चौकी के सामने से ही भागे।
आसपास के लोगाें ने बताया कि जिस समय फायरिंग हो रही थी कुछ ही दूरी पर पुलिस के कुछ सिपाही खड़े तमाशा देख रहे थे। बता दें कि ब्लैक डिस्को में आए दिन शराब पीकर लोग झगड़ते हैं।
मगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। मॉल के ही कुछ कर्मचारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी यहां फायरिंग हुई थी।