{"_id":"6aceaead6299e0c9e80add33","slug":"delhi-13-new-air-quality-monitoring-stations-launched-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 13 नए वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र शुरू, सीएम रेखा गुप्ता ने की प्रदूषण नियंत्रण उपायों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 13 नए वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र शुरू, सीएम रेखा गुप्ता ने की प्रदूषण नियंत्रण उपायों की समीक्षा
Wed, 14 Oct 2026 03:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 14 Oct 2026 03:50 AM IST
सार
मंत्री भूपेंद्र यादव और सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली में 13 नए वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन भी किया, साथ ही 150 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता
- फोटो : @gupta_rekha (सोशल मीडिया)
विस्तार
आनंद विहार में मंगलवार को सीएम रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र में प्रदूषण नियंत्रण उपायों की समीक्षा की। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने दावा किया कि विभिन्न एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से आनंद विहार में प्रदूषण प्रभावित क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। आनंद विहार में 30 अगस्त को एक्यूआई 430 से अब घटकर 92 पर आ गया है।
विज्ञापन
मंत्री भूपेंद्र यादव और सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली में 13 नए वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन भी किया, साथ ही 150 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आनंद विहार बस अड्डा, नंद नगरी, रोहिणी सेक्टर-37, नांगलोई और केशोपुर बस डिपो में ईवी चार्जिंग स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
उन्होंने शास्त्री पार्क स्थित दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का दौरा किया और प्रदूषण पर नजर रखने के लिए इस्तेमाल की जा रही तकनीक की जानकारी ली। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह, परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
5500 से अधिक इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दिल्ली में इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों के संयुक्त बेड़े को बढ़ाकर 5500 से अधिक किया गया है। इन बसों के संचालन को समर्थन देने के लिए चार्जिंग ढांचे का भी विकास किया गया है। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण के लिए सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने और संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
विपक्ष के प्रदर्शन पर भी बोले
एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों के प्रदर्शन पर भूपेंद्र यादव ने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण निर्वाचन आयोग की स्थापित दिशा-निर्देशों के अनुसार चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने विपक्ष पर चुनावी नतीजों की संभावनाओं के आधार पर चुनिंदा आपत्तियां उठाने का आरोप लगाया।