फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Oxygen Audit report delhi manish sisodia claims this type of any report does not exist bjp lying

ऑक्सीजन ऑडिट रिपोर्ट पर सिसोदिया की सफाई: ऐसी कोई रिपोर्ट है ही नहीं, भाजपा झूठ बोल रही है

Fri, 25 Jun 2021 12:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 25 Jun 2021 12:29 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी की जिस रिपोर्ट के हवाले से विपक्षी पार्टियां शुक्रवार सुबह से केजरीवाल सरकार पर हमला बोल रही हैं उसको लेकर मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि ऐसी कोई रिपोर्ट है ही नहीं।

विज्ञापन
Oxygen Audit report delhi manish sisodia claims this type of any report does not exist bjp lying
मनीष सिसोदिया - फोटो : आप के यूट्यूब अकाउंट से वीडियो ग्रैब

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी की जिस रिपोर्ट के हवाले से विपक्षी पार्टियां शुक्रवार सुबह से केजरीवाल सरकार पर हमला बोल रही हैं उसको लेकर मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि ऐसी कोई रिपोर्ट है ही नहीं।

विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि भाजपा ऐसी कोई रिपोर्ट लाकर दिखाए जिस ऑडिट कमेटी के सदस्यों ने हस्ताक्षर किया हो। यह रिपोर्ट झूठी है। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी से गुजारिश करते हैं कि अपने नेताओं को समझाएं। यह पार्टी बेहद झगड़ालू हो गई है। इन्हें किसी काम पर लगाइए वरना ये ऐसे ही झूठ बोलते रहेंगे। भाजपा भारतीय झगड़ालू पार्टी बन गई है। 
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज सुबह से भारतीय जनता पार्टी के नेता दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी को लेकर आई एक तथाकथित रिपोर्ट के आधार पर अरविंद केजरीवाल को गाली दे रहे हैं। एक तथाकथित रिपोर्ट बताई जा रही है कि जब दिल्ली में कोविड के मामले पीक पर थे तब दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी नहीं थी बल्कि उसकी डिमांड बढ़ा-चढ़ाकर बताई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोदिया बोले कि मैं बताना चाहता हूं कि ऐसी कोई रिपोर्ट है ही नहीं। भाजपा झूठ बोल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी बनाई थी। हमने इस ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी के कई सदस्यों से बात की तो सबका यही कहना है कि उन्होंने तो कोई रिपोर्ट साइन ही नहीं की।




डिप्टी सीएम ने दावा किया कि कमेटी के सदस्यों ने अभी तक उन्होंने कोई रिपोर्ट अप्रूव ही नहीं की है। जब सदस्यों ने ही रिपोर्ट अप्रूव नहीं की है तो ये रिपोर्ट है कहां। ये कौन सी रिपोर्ट है, कहां से आई। वो रिपोर्ट कहां है। क्या कोई ऐसी रिपोर्ट है जिसे कमेटी के सदस्यों ने साइन किया हो मैं चैलेंज करता हूं लाइए ऐसी रिपोर्ट।

सिसोदिया ने कड़े शब्दों में कहा कि झूठ औ मक्कारी की इंतहा होती है और भाजपा वहां पहुंच गई है। ये मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है और ऐसे मामलों में षड्यंत्र ठीक नहीं है। हम सब जानते हैं कि अप्रैल में दिल्ली में ऑक्सीजन का संकट हुआ था। दिल्ली के लोग जानते हैं कि ऑक्सीजन की कैसी कमी हुई और इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र की है क्योंकि उसने देशभर में ऑक्सीजन के मैनेजमेंट का बंटाधार कर दिया था।


सिसोदिया ने दावा किया कि डॉक्टर चिल्लाए, अस्पताल चिल्लाए उसकी जिम्मेदारी लेने के बजाय भाजपा हेडक्वार्टर में बैठकर कोई मनगढ़ंत रिपोर्ट बनाती है फिर उसको जारी करके कहती है कि यह ऑक्सीजन कमेटी की रिपोर्ट है। शर्म आनी चाहिए भारतीय जनता पार्टी को ये महाझूठ बोलते हुए। 

सिसोदिया ने पूछा कि क्या वह तमाम लोग झूठ बोल रहे थे जो अपनों को बचाने के लिए ऑक्सीजन ढूंढ रहे थे और अस्पताल से लेकर तीमारदार तक कोर्ट गए और ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed