{"_id":"5d4fc9f38ebc3e6cbe42b50c","slug":"owner-attacked-servant-from-knife-on-asking-for-salary-in-gurugram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तनख्वाह मांगने पर मालिक ने नौकर को चाकू से गोदा, गंभीर हालत में कुर्सी पर तार से बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनख्वाह मांगने पर मालिक ने नौकर को चाकू से गोदा, गंभीर हालत में कुर्सी पर तार से बांधा
Sun, 11 Aug 2019 01:25 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 11 Aug 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के सेक्टर-57 में सब्जी विक्रेता ने तनख्वाह मांगने पर अपने नौकर को चाकू से गोद डाला। नौकर कहीं भाग न जाए इसलिए गंभीर हालत में उसे कुर्सी के ऊपर तार से बांधकर मालिक फरार हो गया। शुक्रवार देर रात को सूचना के बाद सेक्टर-55/56 थाना पुलिस ने घर के अंदर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
वहीं मृतक के भाई मनोज के बयान पर पुलिस ने तरुण के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-लाहौर सद्भावना बस सेवा निलंबित, पाकिस्तान सरकार ने डीटीसी को भेजा ईमेल
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से राजस्थान के सीकर निवासी रोशन (21) करीब तीन माह पहले सेक्टर-57 मार्केट स्थित तरुण की सब्जी की दुकान में नौकरी लगा था। मालिक और नौकर दोनों सेक्टर-57 के मकान नंबर-3031 में छत पर बने कमरे में एक साथ रहते थे।
मृतक के भाई ने बताया कि सब्जी विक्रेता उससे दुकान के अलावा बाजार के भी काम करवाता था। बीते कुछ समय से रोशन अपनी तनख्वाह मांग रहा था, लेकिन वह देने में आनाकानी कर रहा था।

पुलिस का मानना है कि शुक्रवार रात को भी दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ, जिसमें आरोपी ने धारधार चाकू से उसके गले और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, मृतक कहीं भाग न जाए इसके लिए उसने खून से लथपथ हालत में कुर्सी पर बांधकर फरार हो गया।
मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक दिलीप के मुताबिक आरोपी की तलाशी में छापेमारी की जा रही है, उसकी गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक दिलीप के मुताबिक आरोपी की तलाशी में छापेमारी की जा रही है, उसकी गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।