फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pakistan government sent email to DTC inform about suspended of Delhi-Lahore Sadbhavna bus service

दिल्ली-लाहौर सद्भावना बस सेवा निलंबित, पाकिस्तान सरकार ने डीटीसी को भेजा ईमेल

Sun, 11 Aug 2019 01:00 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Aug 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
Pakistan government sent email to DTC inform about suspended of Delhi-Lahore Sadbhavna bus service
delhi lahore bus service - फोटो : कुमार संजय

पाकिस्तान सरकार ने डीटीसी को ईमेल के जरिए शनिवार देर रात दिल्ली-लाहौर सद्भावना बस सेवा निलंबित करने की जानकारी दी है। पाकिस्तान टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के फैसले पर पाकिस्तान सरकार ने डीटीसी को ईमेल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन


डीटीसी ने यह ईमेल मंत्रालय को भेज दिया है। फिलहाल मंत्रालय का कोई जवाब नहीं आया है, सोमवार को डीटीसी बस  पाकिस्तान नहीं भेजी जाएगी। एडवांस बुकिंग वाले यात्रियों का किराया वापस किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अनुच्छेद 370 हटने के बाद समझौता एक्सप्रेस रुकी, दिल्ली-लाहौर बस सेवा जारी, देखें तस्वीरें

सद्भावना बस : महज दो यात्री गए पाकिस्तान और तीन पहुंचे दिल्ली

इससे पहले दिल्ली-लाहौर सद्भावना बस शनिवार को महज दो लोगों को लेकर दिल्ली से लाहौर के लिए रवाना हुई, जबकि पाकिस्तान से तीन लोग दिल्ली पहुंचे। हालांकि शुक्रवार को पाकिस्तान जाने और पाकिस्तान से आने वाले यात्रियों की संख्या 28 और 19 रही। 

कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटने के बाद शुक्रवार को पाकिस्तान ने भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस पर रोक लगा दी थी।

अंबेडकर टर्मिनल से शनिवार सुबह 6 बजे दिल्ली-लाहौर बस सेवा महज दो लोगों को लेकर लाहौर के लिए रवाना हुई। इन यात्रियों की सुरक्षा के लिए बस में सुरक्षा बल तैनात था। 

यह बस पाकिस्तान टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की थी। शुक्रवार रात को करीब साढ़े आठ बजे इसी बस में पाकिस्तान से 19 लोग भारत पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed