{"_id":"6a29948eff31bb275d06c574","slug":"over-60000-applications-received-for-13000-du-pg-seats-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-140340-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू पीजी की 13 हजार सीटों के लिए मिले 60 हजार से अधिक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू पीजी की 13 हजार सीटों के लिए मिले 60 हजार से अधिक आवेदन
विज्ञापन
डीयू पीजी की 13 हजार सीटों के लिए मिले 60 हजार से अधिक आवेदन
-दाखिला के लिए पीजी आवेदन फॉर्म में सुधार का आज आखिरी दिन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू) के पीजी प्रोग्राम में दाखिला को लेकर एक-एक सीट पर कड़ी दावेदारी देखने को मिल रही है। दाखिला को लेकर पंजीकरण की प्रक्रिया मंगलवार आधी रात को समाप्त हो गई थी। दाखिला के लिए एक सीट पर चार से अधिक दावेदार देखने को मिल रहे है।
डीयू दाखिला शाखा की डीन प्रोफेसर हनीत गांधी ने बताया कि अलग-अलग पीजी प्रोग्राम की करीब 13 हजार सीटों के लिए 60086 आवेदन मिले है। बता दें कि दाखिला के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 16 मई को शुरू हुई थी। डीयू पीजी कार्यक्रम में दाखिला के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए बृहस्पतिवार आखिरी दिन होगा। उम्मीदवार शाम 4:59 तक सुधार कर सकेंगे।
फिर फॉर्म में सुधार का कोई मौका नहीं मिलेगा। दाखिला को लेकर अगले सप्ताह से सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए 15 जून से छात्रों के डैशबोर्ड पर सीट का आवंटन होगा। सीट स्वीकार करने के लिए उन्हें 15 से 17 जून तक का समय मिलेगा। सीट आवंटित होने के बाद 19 जून तक फीस का भुगतान करना होगा।