फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Over 5,000 students registered for the DU job fair

Delhi NCR News: डीयू रोजगार मेले के लिए पांच हजार से ज्यादा छात्रों ने किया पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
- आठ अक्तूबर को रोजगार मेले में 40 से ज्यादा कंपनी होंगी शामिल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में पढ़ने वाले छात्रों के लिए सेंट्रल प्लेसमेंट सेल रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। आठ अक्तूबर को डीयू स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपरपज हॉल में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव का आयोजन होगा।

डीयू सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की इंचार्ज और डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर में ज्वाइंट डीन प्रोफेसर हेना सिंह ने कहा कि रोजगार मेले को लेकर छात्रों में उत्साह है। रोजगार मेले के लिए पंजीकरण करने के आखिरी दिन रविवार सुबह तक पांच हजार से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कर लिया था।
विज्ञापन

रोजगार मेले में 40 से अधिक कंपनियां शामिल होंगी। इसमें आईटी सेक्टर, हॉस्पिटेलिटी सहित कई स्टार्टअप कंपनियां भी हिस्सा लेने आ रही है। कुछ कंपनी ऑनलाइन छात्रों से साक्षात्कार के लिए रूबरू होंगी। रोजगार मेले में डीयू के स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रम में नामांकित छात्र हिस्सा ले सकते हैं। ऐसे छात्र जो डीयू से पास हो चुके हैं वह भी रोजगार मेले का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि इसके लिए पंजीकरण करना जरूरी है। छात्रों की योग्यता के आधार पर उनका चयन होगा। डीयू में पढ़ने वाले छात्रों के लिए रोजगार पाने के लिए यह अच्छा अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed