फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Over 1,100 pregnant women examined in Nuh under the PM Surakshit Matritva Abhiyan.

Delhi NCR News: नूंह में पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 1100 से अधिक गर्भवतियों की हुई जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत जिला नूंह में दूसरे दिन भी विशेष प्रसव पूर्व जांच अभियान का सफल आयोजन हुआ। अभियान के दौरान जिलेभर में 1100 से अधिक गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्स्ना ने बताया कि सिविल अस्पताल नूंह सहित सभी सीएचसी, पीएचसी और नामित स्वास्थ्य संस्थानों में आयोजित क्लीनिकों में रक्तचाप, हीमोग्लोबिन और रक्त शर्करा की जांच की गई। जरूरतमंद महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए रेफर करने के साथ पोषण और सुरक्षित संस्थागत प्रसव संबंधी जानकारी भी दी गई। अभियान के दौरान कई हाई-रिस्क गर्भवतियों की पहचान कर उन्हें विशेषज्ञ उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य संस्थानों से जोड़ा गया। सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए सभी गर्भवती महिलाओं से इस निःशुल्क योजना का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed