फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Over 1 lakh EVs registered since BJP took charge, AAP slowed pollution control: Delhi Health Minister

मंत्री पंकज कुमार बोले: BJP के सत्ता में आने के बाद से एक लाख से ज्यादा EV रजिस्टर हुए, नई ईवी योजना लाएंगे

Sat, 20 Dec 2025 01:28 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 20 Dec 2025 01:28 PM IST
सार

दिल्ली के मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा, 'हमारी सरकार आने के बाद हमने एक लाख से ज्यादा ईवी वाहनों को रजिस्टर किया है। ईवी के आगे न बढ़ने के बहुत से कारण हैं। पिछली सरकार ने ईवी को सब्सिडी नहीं दी थी।'

विज्ञापन
Over 1 lakh EVs registered since BJP took charge, AAP slowed pollution control: Delhi Health Minister
पंकज कुमार सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार के प्रयासों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला है। साथ ही सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रदूषण के खिलाफ इस समय बड़ा हथियार मानकर चल रही है। मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार के सत्ता में आने के बाद से दिल्ली में एक लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को पंजीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द प्रदूषण को नियंत्रित कर लेंगे।

विज्ञापन


पंकज कुमार सिंह ने कहा, 'हमारी सरकार आने के बाद हमने एक लाख से ज्यादा ईवी वाहनों को रजिस्टर किया है। ईवी के आगे न बढ़ने के बहुत से कारण हैं। पिछली सरकार ने ईवी को सब्सिडी नहीं दी थी। हम वह सब्सिडी दे रहे हैं लेकिन अगर पिछली सरकार सब्सिडी देती तो शायद दिल्ली की जनता ईवी की ओर अधिक आने का प्रयास करती। हम बहुत जल्द दिल्ली की जनता के लिए ईवी योजना लाने वाले हैं।'
विज्ञापन


हम बहुत जल्द प्रदूषण को नियंत्रित कर लेंगे: पंकज कुमार सिंह
मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा, 'हम अपने वाहनों को ईवी में बदल रहे हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार एक लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुका है। हम बहुत जल्द ईवी योजना लाने वाले हैं। हम बहुत जल्द प्रदूषण को नियंत्रित कर लेंगे। हमने अपनी एडवाइजरी जारी कर दी है। हमारे अस्पतालों में किसी प्रकार की लोगों को कोई समस्या नहीं आएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed