{"_id":"5cfaf35bbdec2207543489d8","slug":"outcome-budget-report-of-delhi-government-says-electric-buses-start-coming-in-march-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार की आउट कम बजट रिपोर्ट में खुलासा, मार्च 2020 में आना शुरू होंगी इलेक्ट्रिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार की आउट कम बजट रिपोर्ट में खुलासा, मार्च 2020 में आना शुरू होंगी इलेक्ट्रिक बसें
Sat, 08 Jun 2019 04:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 08 Jun 2019 04:59 AM IST
विज्ञापन
Manish Sisodia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसों में सफर की योजना करीब एक साल की देरी से चल रही है। दिल्ली सरकार के आउट कम बजट के मुताबिक, अब दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसें मार्च 2020 में आनी शुरू होंगी।
विज्ञापन
इसका खुलासा दिल्ली सरकार की आउट कम बजट रिपोर्ट में हुआ। हालांकि देरी की एक वजह लोकसभा चुनावों के मद्देनजर लागू हुई आचार संहिता को भी बताया जा रहा है। इसके साथ अन्य नई बसों की खरीद में भी देरी हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा पेश की गई आउटकम रिपोर्ट में दी गई जानकारियों के आधार पर दिल्ली के लिए खरीदी जाने वाली एक हजार इलेक्ट्रिक बसों में से 385 बसों की पहली खेप के लिए मार्च में टेंडर निकाला गया। आउटकम बजट रिपोर्ट में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में आदर्श आचार संहिता के चलते टेंडर प्रक्रिया बीच में रोकनी पड़ी।
विज्ञापन
इन बसों की खरीद के लिए 10 जुलाई को नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और 30 जुलाई को टेंडर खोला जाएगा। इसके बाद बसों की खरीद मार्च 2020 में शुरू होगी।
वहीं डीटीसी के तहत एक हजार लो फ्लोर बसों की खरीद में भी देरी हुई है। इन बसों की खरीद के लिए निकाला गया पहला टेंडर इस वजह से रद्द हो गया था, क्योंकि इस टेंडर में एक कंपनी ने ही दिलचस्पी दिखाई थी। अब इन बसों की खरीद के लिए नए सिरे से टेंडर निकालने के लिए दिल्ली कैबिनेट 20 जून को मंजूरी देगी।
कैबिनेट के फैसले के 25 सप्ताह बाद एक हजार बसों में से 38 बसें लाई जाएंगी, इसके बाद 240 बसों की अगली खेप कैबिनेट के फैसले के 41 सप्ताह बाद लाई जाएगी, जबकि बाकी बसों को उसके बाद लाया जाएगा। इन बसों की खरीद प्रक्रिया नवंबर 2019 से फरवरी 2020 तक पूरी हो जाएगी।
वहीं नई एक हजार स्टैंडर्ड फ्लोर बसें (दिव्यांगों के लिए लिफ्ट युक्त) जुलाई में खरीदी जानी शुरू होंगी और नवंबर 2019 तक सभी बसों की खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।