फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   outcome budget is delhi government biggest achievement says manish sisodia

आउटकम बजट दिल्ली सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि : सिसोदिया

Fri, 07 Jun 2019 07:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 07 Jun 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
outcome budget is delhi government biggest achievement says manish sisodia
मनीष सिसोदिया - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया का मानना है कि सत्ता में आने के बाद से पिछले करीब साढ़े चार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि आउटकम बजट को सफलतापूर्वक लागू करने की रही।

विज्ञापन


साथ ही दावा भी किया कि भविष्य में 10-20 साल जब भी शासनिक सुधारों की बात होगी तो दिल्ली सरकार के आउटकम बजट को आधार रेखा के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। सिसोदिया शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में 2019-20 की आउटकम बजट रिपोर्ट जारी करते वक्त बोल रहे थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन (डीडीसी) ने किया था। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी विभाग को रकम आवंटित करते वक्त यह पूछना कि वह इसे कहां खर्च करेगा, आसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले कहा जाता था कि विभाग को स्कूल में लाइब्रेरी और किताब खरीदने के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट चाहिए। इस पर योजना विभाग लाइब्रेरी व किताबों की संख्या पूछ लेता था। लेकिन आउटकम बजट में विभाग को यह भी बताना पड़ता है कि लाइब्रेरी में कितने बच्चे पढ़ेंगे। 

हर स्कीम का सटीक आंकड़ा देगी दिल्ली सरकार

मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली की लीडरशिप कागजों में कैद रिपोर्ट से संतुष्ट होने वाली नहीं है। इस रिपोर्ट में सरकार की हर स्कीम और हर प्रोग्राम का जनता को कैसे और कितना लाभ हुआ, इसका सटीक आंकड़ा भी देगी।

दूसरी तरफ डीडीसी के उपाध्यक्ष जास्मिन शाह ने बताया कि 2018 में दिल्ली सरकार ने 1900 सूचकांकों पर आधारित पहली आउटकम रिपोर्ट पेश की थी। आउटकम रिपोर्ट में इसकी संख्या 3,000 हो गई है। इससे यह पता चलेगा कि अगर किसी नीति का आउटकम खराब है तो वह किन सूचकांकों पर कम प्रदर्शन कर रही है।



इसके आधार पर उसमें सुधार भी संभव होगा। दिल्ली में पारदर्शिता और जनता की तरफ जवाबदेही तय की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय स्तर पर आने वाले दिनों में चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed