फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Out of the belly of the cow 30 kg polythene autopsy.

गाय के पेट से निकली 30 किलो पॉलिथीन

Sat, 28 Nov 2015 02:21 PM IST
धर्मेंद्र कौशिक / अमर उजाला, फरीदाबाद
धर्मेंद्र कौशिक / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 28 Nov 2015 02:21 PM IST
विज्ञापन
Out of the belly of the cow 30 kg polythene autopsy.

प्रदेश की सरकार गाय को बचाने के लिए कड़े कानून तो बना रही है, लेकिन सरकार पॉलीथिन के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को आज तक कड़ाई से लागू नहीं करा पाई है। कूड़ों के ढेर में पॉलीथिन बड़ी मात्रा में होती हैं।

विज्ञापन


 इन्हें गाय खा रही हैं। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब दुघर्टना का शिकार हुई एक गाय का पोस्टमार्टम होने पर उसके पेट से 30  किलो पॉलीथिन निकली।

नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन गाय को टक्कर मारकर भाग गया। किसी व्यक्ति ने मवई गोशाला में फोन कर घटना की जानकारी दी।

कुछ समय बाद गोशाला से कुछ लोग आकर गाय को गोशाला ले गए। जहां गाय का पोस्टर्माटम किया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर दीपक गाय के  पेट से करीब 30 किलो पॉलीथिन निकली देख दंग रह गए।
विज्ञापन

गंदगी के ढेर ने बढ़ाई जानवरों की मुश्किल

Out of the belly of the cow 30 kg polythene autopsy.

प्रशासन ने पॉलीथिन प्रयोग पर प्रतिबंध भी लगा रखा है। लेकिन इस आदेश का असर कहीं नहीं दिखाई देता। शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर मिल जाएंगे।

गाय गंदगी के उन्हीं ढेरों में खाने के लिए मुंह मारती हैं। इन्हीं गंदगी में से पॉलीथिन भी गायों के पेट में चली जाती है। संयुक्त कमिश्नर नगर निगम नरहरि बांगड़ के मुताबिक समय-समय पर नगर निगम  की ओर से पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक के लिए अभियान चलाया जाता है।

प्रदूषण विभाग ही इस तरह के कार्यक्रमों को लीड करता है, नगर निगम सहयोगी भूमिका में होता है। आम आदमी को भी पॉलीथिन के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed