{"_id":"5c793a5ebdec22739950d8cb","slug":"organizing-better-india-campaign-in-delhi-with-parineeti-chopra","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिणीति चोपड़ा के साथ दिल्ली में ‘बेहतर इंडिया’ कैंपेन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिणीति चोपड़ा के साथ दिल्ली में ‘बेहतर इंडिया’ कैंपेन का आयोजन
Fri, 01 Mar 2019 07:27 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 Mar 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएचएफएल प्रैमेरिका लाइफ इंश्योरेन्स एवम् रिपब्लिक ने आज बेहतर इंडिया कैंपेन के फिनाले की मेजबानी की। यह आयोजन ताज पैलेस, नई दिल्ली के शाहजहां हॉल में संपन्नर हुआ, जिसमें अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा उपस्थित हुईं। इस अभियान ने लोगों से आगे बढ़कर स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण सम्बंधी बेहतर मानक स्थापित करने का आग्रह किया। एक वर्ष लंबा यह अभियान तीन मुख्य स्तंभों - स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण पर केन्द्रित था।
विज्ञापन
इस अभियान में 200 से अधिक शहरों के 900 से अधिक स्कूलों और 11,00,000 विद्यार्थियों ने भाग लिया और 9 कंपनियों ने इस पहल को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तौर पर अपनाया। भारत के लोगों ने 800 हजार किलो अपशिष्ट का पुनःचक्रण करते हुए 2 मिलियन लीटर जल, 13,667 पेड़ और 7235 बैरल तेल बचाया। इस अभियान के तहत 24,118 वंचित बच्चों को डेंगू प्रोटेक्शन किट्स भी दी गईं। इस अभियान के अभूतपूर्व प्रभाव का उत्सव ग्रैण्ड फिनाले में मनाया गया, जहां युवा चैम्पियंस को पर्यावरण के प्रति रूझान के लिये पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री और कैम्पेन एम्बेसेडर परिणीति चोपड़ा ने कहा, ‘‘मैं इस अभियान के दूसरे सीजन की शुरूआत से ही इसका हिस्सा रही हूं और लोगों के बीच बेहतर स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा पुनःचक्रण के महत्व का संदेश फैलाना महत्वपूर्ण है, ताकि दुनिया रहने के लिये बेहतर हो सके।
विज्ञापन
इन प्रयासों की सराहना करते हुए डीएचएफएल प्रैमेरिका लाइफ इंश्योरेन्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अनूप पब्बी ने कहा, ‘‘जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों के योगदान और प्रयासों के कारण इस सीजन को बड़ी सफलता मिली। हमारे चारों संस्करणों को भारत के स्कूलों और विद्यार्थियों से अच्छा प्रतिसाद मिला।