{"_id":"5d019f57bdec22071d1c0d27","slug":"organizers-had-only-360-beer-bottles-license-in-chhatarpur-rev-party-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर रेव पार्टी मामलाः आयोजकों के पास था सिर्फ 360 बीयर बोतलों का लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर रेव पार्टी मामलाः आयोजकों के पास था सिर्फ 360 बीयर बोतलों का लाइसेंस
Thu, 13 Jun 2019 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 13 Jun 2019 06:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छतरपुर एक्सटेंशन में रेव पार्टी के पर्दाफाश मामले में मुख्य संचालक पुलकित रस्तोगी ने रिमांड के दौरान खुलासा किया है कि पार्टी आयोजकों के पास सिर्फ 360 बीयर बोतलों का ही लाईसेंस था। इसके बावजूद पार्टी में भारी मात्रा में शराब, ड्रग्स व चरस परोसी जा रही थी।
विज्ञापन
फरार गौरव मावी ही पार्टी का मुख्य आयोजक था। वह सिर्फ पार्टी को आयोजित करता था। दो दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने पुलकित रस्तोगी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
दिल्ली आबकारी विभाग ने छतरपुर एक्सटेंशन में शनिवार रात रेव पार्टी का पर्दाफाश किया था। महरौली पुलिस ने पार्टी के आयोजक पुलकित रस्तोगी समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सभी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने 7 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जबकि पुलकित रस्तोगी को दो दिन पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन
पुलकित ने बताया था कि रेव पार्टी का मुख्य आयोजक गौरव मावी है। गौरव मावी पुलिस दबिश के दौरान पार्टी से फरार हो गया और बुधवार शाम तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। शुरू में अली नामक व्यक्ति का नाम आयोजक के रूप में सामने आ रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अली की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। पुलिस अब सिर्फ गौरव मावी को तलाश कर रही है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रेव पार्टी करने कोई टाइम फिक्स नहीं था। जब पार्टी के ग्राहक एकत्रित हो जाते थे तभी पार्टी कर लेते थे। आरोपियों के पास पार्टी करने के लिए आयोजकों के पास सिर्फ बीयर की 360 बोतलों को लाईसेंस था, जबकि मौके से भारी मात्रा में शराब की बोतल मिली है।
पुलकित रस्तोगी ने बताया कि उसके पास से जो मोर्फीन ड्रग्स मिली है वह उसे मुख्य आयोजक गौरव मावी ने दी थी। गौरव मावी के गिरफ्तार होने पर ही पता लगेगा कि वह ड्रग्स व चरस को कहां से लेकर आया था। पुलकित के पास से चरस भी मिला था।