{"_id":"6a3e8bb12f5b2b7a190b7d9c","slug":"organization-of-the-drug-free-india-campaign-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-142853-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन
विज्ञापन
नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के समरसता हॉल में नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया। हग्स लाइफ हॉलिस्टिक संस्थान के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले और विशिष्ट अतिथि के रूप में फिल्म निर्माता श्रीवर्धन त्रिवेदी शामिल हुए।
कार्यक्रम में कैंसर, केवल एक शब्द नहीं विषय पर विशेष संगोष्ठी हुई। इसके अलावा, डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में नशा मुक्ति, मानसिक स्वास्थ्य, पुनर्वास और सामाजिक जागरूकता के मुद्दों पर चर्चा की गई। आयोजक लवलिट पीर ने बताया कि कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं व नशे के आदी व्यक्तियों को एक मंच पर आकर इस विषय पर विचार रखने का मौका मिला है। ब्यूरो