फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Organically in Sonu Nigam Live show at Tihar Jail delhi.

दिल्लीः सोनू निगम के लाइव शो में बवाल

Thu, 13 Nov 2014 06:46 AM IST
Updated Thu, 13 Nov 2014 06:46 AM IST
विज्ञापन
Organically in Sonu Nigam Live show at Tihar Jail delhi.

मशहूर बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के तिहाड़ जेल के जेल नंबर-एक में आयोजित कार्यक्रम तिहाड़ आइडल में शामिल नहीं करने पर कसूरी वार्ड में बंद कैदियों ने सोमवार रात जमकर बवाल काटा है। कैदी आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन


इसमें करीब दो दर्जन से ज्यादा कैदी घायल हो गए। इसमें से तीन कैदियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें आरएमएल में भर्ती कराया गया है। वहीं 27 कैदियों को डीडीयू अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल नहीं करने पर कैदी इस कदर नाराज हो गए कि कसूरी वार्ड के कैदियों ने खाना खाना छोड़ दिया है। इस घटना से तिहाड़ प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। तिहाड़ जेल के डीआईजी मुकेश प्रसाद ने घटना की पुष्टि की है। हालांकि उनका कहना है कि किसी कैदी ने खाना खाना नहीं छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं। गौरतलब है कि तिहाड़ जेल में जेल नंबर-एक में सोमवार की शाम सोनू निगम का तिहाड़ आइडल कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में गंभीर आपराधिक मामलों में कसूरी वार्ड में बंद कैदियों को शामिल नहीं किया गया था।

एक-दूसरे पर नुकीली चीजों से किया हमला

Organically in Sonu Nigam Live show at Tihar Jail delhi.

कार्यक्रम शामिल न किए जाने से इस वार्ड के कैदी इस कदर नाराज हो गए कि उन्होंने बवाल काटना शुरू कर दिया। कैदी आपस में भिड़ गए। कैदियों ने एक-दूसरे पर नुकीली चीजों आदि से हमला किया।

सोमवार रात को करीब ढाई बजे करीब 27 कैदियों को डीडीयू अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। जिसमें गंभीर रूप से घायल तीन कैदियों को आरएमएल केलिए रेफर कर दिया गया।

हालांकि कुछ कैदियों को प्राथमिक उपचार केबाद छुट्टी दे दी गई, जबकि कुछ को अगले दिन अस्पताल से छुट्टी दी गई। तिहाड़ सूत्रोंका कहना है कि जब कैदी अस्पताल से जेल पहुंचे तो कसूरी वार्ड केज्यादातर कैदियों ने खाना खाने से मना कर दिया। डीआईजी मुकेश प्रसाद का कहना है कि कसूरी वार्डमें तीन-चार गिरोह के कैदी बंद हैं। वो आपसी रंजिश निकालने के लिए आपस में भिड़ गए।

जब इस संबंध में पूछताछ की गई तो तिहाड़ आइडल में प्रवेश ने मिलने पर हंगामा किया था। उन्होंने बताया कि सभी कैदियों की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed