{"_id":"572c867a4f1c1b307f5cd273","slug":"order-to-stabilize-power-condition-in-all-areas-of-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिये
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 07 May 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के मौसम को देखते हुए शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को सुचारु रूप से दुरुस्त रखने को लेकर शुक्रवार को स्थानीय बिजली बोर्ड कार्यालय में बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता रामप्रशाद सैनी ने डिविजन के सभी बिजली कर्मचारियों की एक मीटिंग ली। इस मौके पर उन्होंने इलाके में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए।
शुक्रवार को स्थानीय दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय में बिजली कर्मचारियों की ली गई बैठक के उपरान्त विभाग के कनिष्ठ अभियंता रामप्रशाद सैनी ने बताया कि इस समय शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में दिन प्रतिदिन लाइन लोस बढ़ता जा रहा है। इसे कम कैसे किया जाए इसके लिए विभाग के कर्मचारियों की मदद ली जा रही है।
इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों में इस समय बिजली चोरी होने के मामले सामने आ रहें हैं। इसे रोकने के लिए सरकार तथा निगम की हिदायत अनुसार एक टीम बनाकर जल्द ही इनपर कार्रवाई करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह बिजली की चोरी न करें तथा आवश्यकता अनुसार ही बिजली की उपयोग करें ताकि बिजली को बचाया जा सके। जेई रामप्रशाद सैनी ने बताया कि रात्रि में शहरी क्षेत्र में बिजली की आने-जाने की समस्या को देखते हुए शहरी फीडर पर दो अतिरिक्त कर्मचारियों को नियुक्त कर दिया गया है जो रात्रि 11:00 बजे से सुबह 6:00 बजे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। अंत में उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जल्द ही चोरी रोकने के लिए एक बडे़ स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। और इनपर छापेमारी की जाएगी।