फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Order reserves against Shah Rukh and Salman Khan.

शाहरुख और सलमान के खिलाफ फैसला सुरक्षित, मंदिर में जूते पहनने का है आरोप 

Wed, 01 Jun 2016 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Jun 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
Order reserves against Shah Rukh and Salman Khan.
सलमान और शाहरुख

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख व सलमान खान के खिलाफ शिकायत पर दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। इन अभिनेताओं पर मंदिर में शूटिंग के दौरान जूते पहन कर जाने का आरोप है। 

विज्ञापन


हालांकि पुलिस अपनी रिपोर्ट में इन्हें क्लीन चिट दे चुकी है। दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक यह अभिनेता बिग बॉस 9 के लिये एक स्टूडियो में बने मंदिर के सेट पर शूटिंग कर रहे थे। 
विज्ञापन


इसके पीछे उनकी मंशा किसी धार्मिक समुदाय की भावनाओं को करना नहीं था। यह बात दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में पेश रिपोर्ट में कही है। फिल्म अभिनेता शाहरुख व सलमान पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में शिकायत दायर की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसन हजारी स्थित महानगर दंडाधिकारी वीके गौतम ने मामले में शिकायतकर्ता अधिवक्ता गौरव गुलाटी की दलीलें सुनने के बाद बुधवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। अदालत चार जून को फैसला सुनायेगी। 

अदालत चार जून को सुनायेगी शिकायत पर फैसला

Order reserves against Shah Rukh and Salman Khan.
कोर्ट, अदालत - फोटो : file photo

मामले में शिकायतकर्ता बुधवार को बहस करते हुये कहा कि इन आरोपियों ने मंदिर में जूते पहन कर प्रवेश कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। पुलिस की रिपोर्ट को खारिज कर इन अभिनेताओं पर मुकदमा चलाया जाना चाहिये।

अदालत ने अधिवक्ता गौरव गुलाटी की शिकायत पर सुनवाई करते हुये रूप नगर थाना पुलिस को इस मामले में एटीआर पेश करने के लिये कहा था। कोर्ट में पेश शिकायत में कहा गया है कि शिकायतकर्ता ने यू ट्यूब पर 15 दिसंबर 2015 को देखा कि सलमान व शाहरुख एक रियल्टी शो में शूटिंग करते हुये एक मंदिर के सेट पर खड़े हैं और उन्होंने जूते पहन रखे है।

उन दोनों के पीछे काली माता की मूर्ति दिखाई दे रही है। अभिनेताओं के अलावा रियल्टी शो दिखाने वाले टीवी चैनल पर भी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed