{"_id":"5f9f10bf78756b88b8562921180d49dc","slug":"opposed-the-property-tax-increasing-proposal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव का जमकर विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव का जमकर विरोध
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 08 Jan 2016 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने के निर्णय के खिलाफ तीनों नगर निगम में कांग्रेस के पार्षदों ने ही नहीं, बल्कि सत्तारूढ़ भाजपा के पार्षदों ने भी मोर्चा खोल दिया है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक में बृहस्पतिवार को बजट पर चर्चा के दौरान भाजपा पार्षद सविता गुप्ता ने प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ोतरी के प्रस्तावों का विरोध किया। उनके साथ कांग्रेस की पुष्पा सिंह ने भी प्रस्ताव अस्वीकार करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है, लेकिन दक्षिण दिल्ली नगर निगम के लिए टैक्स में बढ़ोतरी करना आसान नहीं है। भाजपा पार्षद और पूर्व मेयर सविता गुप्ता ने बृहस्पतिवार को अपनी पार्टी के समक्ष मुश्किल खड़ी कर दी। उन्होंने बजट पर चर्चा के दौरान प्र्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ोतरी और नए टैक्स लगाने के प्रस्ताव को अस्वीकार करने पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने प्रॉपर्टी टैक्स में लोगों को राहत देने वाली लाई गई आम माफी योजना का भी विरोध किया।
विज्ञापन
बैठक के बाद समिति अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने कहा कि प्र्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ोतरी का फैसला पार्टी से बात करके लिया जाएगा। इससे पहले कांग्रेस पार्षद पुष्पा सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित नगर निगम ने जनता को राहत देने का एक भी कार्य नहीं किया है, बल्कि वह जनता की कमर तोड़ने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में वह प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ोतरी करने का निर्णय ले चुकी है।
विज्ञापन
भाजपा पार्षद धर्मवीर अवाना ने कहा कि भाजपा की अगुवाई में नगर निगम ने ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने बजट में जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अनेक सुझाव दिए। वहीं भाजपा के सतेंद्र्र चौधरी ने विपक्ष के नेता फरहाद के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया। उन्होंने कहा कि बजट पर चर्चा के दौरान फरहाद सूरी ने तथ्यों के विपरीत आरोप लगाए।