{"_id":"6a104b7655b7940e8e0b81e3","slug":"opportunity-to-learn-foreign-languages-admissions-open-at-hansraj-college-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-137439-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: विदेशी भाषा सीखने का मौका, हंसराज कॉलेज में दाखिले शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: विदेशी भाषा सीखने का मौका, हंसराज कॉलेज में दाखिले शुरू
विज्ञापन
-फ्रेंच, जर्मन, जापानी समेत 6 भाषाओं के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा कोर्स के लिए 30 जून 2026 तक आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय के नामी हंसराज कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत छात्रों के लिए विदेशी भाषा सीखने का मौका है। कॉलेज ने पार्ट टाइम विदेशी भाषा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है। इन कोर्सेज में दाखिले के इच्छुक छात्र https://forms.gle/dWNDbgKiSUPJhE3eA इस लिंक के माध्यम से 30 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज में फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, जापानी, कोरियन और चीनी भाषाओं में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा तथा एडवांस डिप्लोमा की पढ़ाई होती है।
सर्टिफिकेट कोर्स के लिए छात्र का बारहवीं अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए संबंधित भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स तथा एडवांस डिप्लोमा के लिए संबंधित भाषा में डिप्लोमा कोर्स उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार जिन छात्रों ने सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स डीयू से संबद्ध कॉलेजों के अलावा किसी अन्य संस्थान से किया है या जिनके अध्ययन में गैप वर्ष रहा है, उन्हें प्रवेश परीक्षा देनी होगी। आवेदन करने के लिए छात्रों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा। जिसका भुगतान ऑनलाइन एनईएफटी-यूपीआई के माध्यम से करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरा करने के लिए छात्रों को गूगल फॉर्म भरना होगा। कॉलेज में भाषा पाठ्यक्रमों के समन्वयक डॉ विनोद कुमार ने छात्रों से तय समय सीमा के अंदर ही आवेदन करने को कहा है।