फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Opportunity to correct UG application forms at Ambedkar University

Delhi NCR News: अंबेडकर विश्वविद्यालय में यूजी आवेदन पत्र में सुधार का मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
21 जुलाई आधी रात तक खुली रहेगी सुधार विंडो, स्नातक की कुल 1194 सीट पर अब तक 18,250 आवेदन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय ने यूजी एवं इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदनकर्ताओं को आवेदन पत्र में संशोधन करने का मौका दिया है। विश्वविद्यालय ने 20 जुलाई की मध्यरात्रि से 21 जुलाई रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन सुधार विंडो खोल दी है। जिन छात्रों ने अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र पहले ही जमा कर दिया है, वे दाखिला पोर्टल पर लॉग-इन कर निर्धारित अवधि के दौरान आवेदन पत्र में जरूरी संशोधन कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे अपने आवेदन पत्र में दर्ज सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें और अगर त्रुटि होने पर उसे समय रहते ठीक कर लें। सुधार विंडो बंद होने के बाद सामान्यत: किसी भी प्रकार के संशोधन संबंधी अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रवेश नीति और पोर्टल की तकनीकी व्यवस्था के अनुरूप कुछ विवरणों में बदलाव की अनुमति नहीं मिलेगी। ऐसे मामलों में विश्वविद्यालय का फैसला आखिरी होगा।
विज्ञापन

दाखिला प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए छात्र कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्टूडेंट सर्विसेज एडमिशन डिवीजन से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही 9818911121 पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 स्नातक प्रोग्राम में दाखिले की राह हो सकती है कठिन

वहीं अंबेडकर विश्वविद्यालय में 23 स्नातक प्रोग्राम में दाखिले की राह कठिन हो सकती है। इसका अंदाजा प्राप्त होने वाले आवेदनों की संख्या से लगाया जा सकता है। सोमवार शाम तक स्नातक की कुल 1194 सीट पर 18,250 आवेदन मिले। आधी रात को आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई। यह बीते साल के मुकाबले ज्यादा है। बीते साल प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 14707 आवेदन प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed