फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Opportunity for admission in DU NCweb second cut off will be released today

DU Admission: डीयू के एनसीवेब में दाखिले का मौका, आज जारी होगी दूसरी कट ऑफ

Tue, 01 Nov 2022 01:24 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 01 Nov 2022 01:24 AM IST
सार

 एनसीवेब की दूसरी कट ऑफ मंगलवार को जारी होने जा रही है। इस कट ऑफ में छात्राओं के पास दाखिले की काफी संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
Opportunity for admission in DU NCweb second cut off will be released today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के नियमित कॉलेजों में पहली आवंटन सूची के बाद ही दाखिले के अवसर सीमित हो गए थे, लेकिन डीयू के नॉन कॉलिजऐट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में छात्राओं के लिए दाखिले के भरपूर मौके हैं। एनसीवेब की दूसरी कट ऑफ मंगलवार को जारी होने जा रही है। इस कट ऑफ में छात्राओं के पास दाखिले की काफी संभावनाएं हैं। इसका कारण यह है कि बीते सप्ताह जारी हुई पहली कट ऑफ के आधार पर काफी कम दाखिले हुए हैं। इस कारण से प्रशासन दूसरी कट ऑफ में चार से पांच फीसदी तक की कमी करेगा।

विज्ञापन


एनसीवेब की निदेशक प्रो गीता भट्ट ने बताया कि कुल 15, 210 सीटों पर इस बार पहली कट ऑफ में लगभग 1200 दाखिले ही हुए हैं। ऐसे में दाखिले गति पकड़े इसके लिए मंगलवार को जारी होनेे वाली कट ऑफ में चार से पांच फीसदी की कटौती करेंगे। पहली लिस्ट में मिरांडा व जीसस एंड मैरी कॉलेज में कट ऑफ 94-95 फीसदी गई थी। जबकि अधिकतर कॉलेजों में कट ऑफ 90 फीसदी तक गई थी। 
विज्ञापन


अब दूसरी कट ऑफ में औसतन चार से पांच फीसदी तक की कटौती करेंगे। मालूम हो कि एनसीवेब की दूसरी कट ऑफ जारी होने के बाद दाखिले की शुरूआत दो नवंबर सुबह दस बजे से होगी और दाखिले चार नवंबर रात 11 बजकर 59 मिनट तक चलेंगे। कॉलेज दाखिले पांच नवंबर शाम पांच बजे तक मंजूर करेंगे। फीस छह नवंबर शाम पांच बजे तक जमा कराई जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed