{"_id":"69e8e83d1d88ae371c032746","slug":"opportunities-for-india-in-a-changing-world-industry-should-be-prepared-lg-sandhu-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-133368-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलती दुनिया में भारत के लिए अवसर, उद्योग जगत तैयार रहे: संधू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलती दुनिया में भारत के लिए अवसर, उद्योग जगत तैयार रहे: संधू
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने कहा- वैश्विक सप्लाई चेन बदलने से भारत को फायदा
डिजिटल इकोनॉमी, सेमीकंडक्टर, हरित ऊर्जा और मैन्युफैक्चरिंग में हैं नई संभावनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा है कि दुनिया की बदलती आर्थिक और राजनीतिक स्थिति भारत के लिए नए अवसर लेकर आई है। उन्होंने उद्योग जगत से कहा कि यह समय तेजी से बदलते माहौल को समझकर आगे बढ़ने का है, क्योंकि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में मजबूत भूमिका निभाने की स्थिति में है।
उपराज्यपाल ने बुधवार को भारत ग्लोबल इंडस्ट्रीज फोरम के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसमें उभरते वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत के लिए अवसर विषय पर आयोजित कार्यक्रम में संधू ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में जिन धारणाओं पर दुनिया की अर्थव्यवस्था और साझेदारियां टिकी थीं, अब उनका दोबारा मूल्यांकन हो रहा है। सप्लाई चेन बदल रही हैं, तकनीकी व्यवस्था अलग-अलग हिस्सों में बंट रही है और आर्थिक फैसलों पर रणनीतिक सोच का असर बढ़ रहा है। अब व्यापार, तकनीक, ऊर्जा और निवेश केवल कारोबारी विषय नहीं रह गए हैं। इन पर सुरक्षा, भरोसेमंद साझेदारी और दीर्घकालिक हितों का प्रभाव बढ़ गया है। ऐसे माहौल में भारत की बहु-आयामी विदेश नीति उसे मजबूत स्थिति में रखती है। भारत ने अलग-अलग देशों के साथ अपने हितों के आधार पर संबंध बनाए हैं और रणनीतिक स्वतंत्रता भी कायम रखी है। यही वजह है कि भारत दुनिया के कई देशों के साथ समानांतर रूप से काम कर पा रहा है।
डिजिटल इकोनॉमी भारत की नई ताकत
संधू ने कहा कि वैश्विक सप्लाई चेन के दोबारा बनने से भारत के लिए बड़ा मौका उत्पन्न हुआ है। कई देश नए मैन्युफैक्चरिंग व सोर्सिंग केंद्र तलाश रहे हैं और भारत इस भूमिका के लिए तैयार है। डिजिटल इकोनॉमी भारत की नई ताकत बनकर उभरी है। डिजिटल भुगतान, पहचान प्रणाली और ऑनलाइन सेवाओं के क्षेत्र में भारत ने मजबूत ढांचा खड़ा किया है, जो आने वाले समय में विकास की रफ्तार बढ़ाएगा। हरित ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग और अहम तकनीकों के क्षेत्र में भी बड़े अवसर हैं। अगर सरकार की नीतियां, निजी निवेश और वैश्विक सहयोग साथ आएं तो भारत इन क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ सकता है।