{"_id":"36628540f7eb20787becf07f821ff9cc","slug":"operation-smile-2-destitute-children-will-roost-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेशन स्माइल : 12 बेसहारा बच्चों को मिलेगा बसेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपरेशन स्माइल : 12 बेसहारा बच्चों को मिलेगा बसेरा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 05 Jan 2015 01:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी के निर्देश पर दोबारा शुरू किए गए आपरेशन स्माइल की टीम ने पहले ही दिन परिवार से बिछड़े 12 बच्चों को नई दिल्ली से बरामद किया है। इनमें पांच बच्चे गाजियाबाद, चार अलीगढ़, एक-एक बलिया व सिद्धार्थनगर और एक मेरठ के हैं।
विज्ञापन
10 बच्चे दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद हुए हैं जबकि दो शेल्टर होम में मिले हैं। बरामद बच्चों के नाम भोला, कविता, देवा, कमल, सुनील, जितेंद्र, बंटी, गौतम, आकाश चौधरी व विष्णु सहित दो अन्य हैं।
विज्ञापन
ऑपरेशन स्माइल के इंचार्ज और सीओ द्वितीय रणविजय सिंह ने बताया कि जनपद से लापता हुए 109 बच्चों क ो ढूंढने के लिए 25 टीमों को लगाया गया है।
ये टीमें दिल्ली, जयपुर, मथुरा, आगरा, देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, गुड़गांव, फरीदाबाद व नोएडा जाकर बच्चों क ो तलाशेंगी। उन्होंने बताया कि रविवार को मिले बच्चों के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। फिलहाल उन्हें शेल्टर होम में रखा गया है।
विज्ञापन
परिजनों के आने पर सुपुर्दगी की कार्रवाई पूरी कर बच्चों को उन्हें सौंप दिया जाएगा। सीओ रणविजय सिंह ने बताया कि सभी बच्चे कई वर्षों से परिवारों से बिछड़े हुए हैं। परिजनों को उनकी मौजूदगी का भी नहीं पता था। उन्होंने बताया कि यह अभियान 31 जनवरी तक चलाया जाएगा।