{"_id":"69fd6385768b03fe0607ed5b","slug":"operation-gang-bust-criminal-arrested-with-illegal-weapon-and-stolen-bike-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन 'गैंग बस्ट': दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा गोगी गैंग का बदमाश, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन 'गैंग बस्ट': दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा गोगी गैंग का बदमाश, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद
Fri, 08 May 2026 09:46 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 08 May 2026 09:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली पुलिस ने 'ऑपरेशन गैंग बस्ट' के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गोगी गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। स्पेशल स्टाफ और पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए बदमाश के पास से एक अत्याधुनिक अवैध पिस्तौल, पांच कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। इस गिरफ्तारी से पुलिस ने बड़ी रंगदारी से जुड़ी आपराधिक घटना को टालने में सफलता प्राप्त की है, और यह पूर्वी जिले में सक्रिय गिरोह के सदस्यों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
विज्ञापन