फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Opened social media account for citizens to lodge complaints on pollution in Delhi-NCR: CPCB to SC

सीपीसीबी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, शिकायत दर्ज कराने के लिए फेसबुकस, ट्विटर पर खोला है अकाउंट

Thu, 01 Nov 2018 08:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Nov 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
Opened social media account for citizens to lodge complaints on pollution in Delhi-NCR: CPCB to SC
बेकाबू वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।  एयर इमरजेंसी की स्थिति है। लोगों का बुरा है। लोग अपनी परेशानियों की शिकायत किससे करें, ऐसे में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है कि उसने ट्विटर और फेसबुक पर सोशल मीडिया अकाउंट खोले हैं ताकि लोग वहां प्रदूषण से जुड़ी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें। 

विज्ञापन


जस्टिस मदन बी लोकुर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सीपीसीबी को निर्देश दिया है कि लोगों को इस बारे में जागरूक करने के लिए वह पर्याप्त प्रचार-प्रसार का सहारा ले ताकि लोग अपनी शिकायत बगैर किसी मुसीबत के दर्ज करा सकें। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि इस समय दिल्ली में वायु प्रदूषण फेफड़े और हृदय दोनों को नुकसान पहुंचा रहा है। हवा में सल्फर डाइऑक्साइड की अधिकता से क्रानिक ब्रॉन्काइटिस का खतरा बढ़ गया है। हवा में मौजूद नाइट्रोजन डाइ आक्साइड के बढ़ते स्तर से अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि वायु प्रदूषण के मामले में दिल्ली में राजनीति भी गरमा गई है। इस मसले पर भाजपा ने दिल्ली सरकार को आड़े हाथों लिया है। दिल्ली सरकार को घेरने के लिए ही संसदीय कार्य मंत्री विजय गोयल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर मंतर पर मास्क पहनकर धरना-प्रदर्शन किया। यही नहीं भाजपा के इस घरना-प्रदर्शन में केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे विधायक कपिल मिश्रा भी शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed