फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   open jeep in faishon in election road show

खुली जीप से प्रचार, खर्च कम संपर्क जोरदार

Fri, 04 Apr 2014 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 04 Apr 2014 08:14 PM IST
विज्ञापन
open jeep in faishon in election road show

चुनाव प्रचार के दौरान कम खर्च और मतदाताओं से सीधे जुड़ने में आसानी के चलते खुली जीप उम्मीदवारों की पहली पसंद बन गई है। इन दिनों प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं में खुली जीप की मांग बढ़ गई है।

विज्ञापन


नेताओं की मानें तो खुली जीप में प्रचार करने में आसानी होती है। जब नेता का काफिला निकलता है तो लोग घरों की छतों या बालकनी में आ जाते हैं। इससे खुली जीप में सवार नेताजी मतदाता से रूबरू हो जाते हैं।

विज्ञापन

डिजायनर्स खुली जीपों की डिमांड

open jeep in faishon in election road show

गेट पर गाड़ियों को किराए पर चलाने वाले व्यापारी मुकुल बताते हैं कि चुनावी मौसम में डिमांड पर भी खुली जीप तैयार की जा रही हैं। पार्टियां अपने हिसाब से गाड़ी का रंग बताती हैं।

एक दिन के लिए साधारण खुली जीप का करीब 10 हजार रुपये में किराये पर मिल रही है। मायापुरी व करोलबाग में खुली जीप की सबसे बड़ी मार्केट है। जिसके पास खुद की जीप है, उसके लिए बाजार में मॉडिफाई करने की भी सुविधा है। इसमें कम से कम 2-3 लाख रुपये की लागत आती है।

कभी भी कहीं भी पहुंच

open jeep in faishon in election road show

अरविंद केजरीवाल की जीप का स्टेयरिंग संभाल रहे रोहित ने बताया कि खर्चा व काफिला सीमित करने के बाद सभी प्रत्याशी कम से कम वाहनों का इस्तेमाल करते हैं, मगर कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की भी मजबूरी होती है।

खुली जीप पर 15-20 लोग भी सवार हो जाए तो दिक्कत नहीं होती है। सड़क टूटी हो या पानी भरा हो, यह लग्जरी गाड़ियों की तरह रुकेगी नहीं। खुली जीप का लोगों में इतना चाव होता है कि यह जहां से गुजरती है, लोग उसे देखने के लिए बाहर आते हैं।

विज्ञापन

सिब्बल, गांधी व केजरी, सब जीप पर सवार

open jeep in faishon in election road show

इस समय सभी नेता जीप पर सवार होकर जनता के बीच में हैं। कुछ ऐसे भी हैं, जिनके पास खुद की जीप है। वह चुनाव में ही इसका इस्तेमाल करते हैैं।

कपिल सिब्बल उन्हीं में से एक हैं। वह चुनाव में कैंपेनिंग के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा, अरविंद केजरीवाल, डॉ. हर्षवर्धन, मीनाक्षी लेखी व राजमोहन गांधी भी इसमें सवार होकर अपने इलाके में वोट मांग रहे हैं।

ओपन जीप के हैं फायदे ज्यादा

open jeep in faishon in election road show

एक दौर था जब उम्मीदवार वोट मांगने के जाते थे तो गाड़ियों का काफिला उनके साथ होता था। मगर अब चुनाव आयोग ने एक साथ 10 से अधिक वाहनों पर रोक लगा दी है। यही नहीं वाहन की न्यूनतम दर भी आयोग तय करता है।

लग्जरी गाड़ी का एसी के साथ प्रयोग करने पर उसके प्रतिदिन के हिसाब से करीब 16 सौ से ज्यादा रुपये लगते हैं, लेकिन खुली जीप में एसी नहीं होता है। उसका चुनाव आयोग एक हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जोड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed