{"_id":"57d2b1304f1c1b255631a85f","slug":"open-defecation-awareness-rally-took-on-the-mission-of-the-school-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच मुक्त मिशन पर स्कूल के बच्चों ने निकाली जगारूकता रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच मुक्त मिशन पर स्कूल के बच्चों ने निकाली जगारूकता रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
School
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत सिलखो में शुक्रवार को खुले में शौच मुक्त मिशन के तहत स्कूली छात्रों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। सरपंच ने रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया।
विज्ञापन
रैली के माध्यम से गांव को खुले में शौच मुक्त बनाना व पर्यावरण को स्वच्छ रखने का आवाहन किया गया है। ओडीएफ के ब्लाक कोर्डिनेटर आरिफ खांन ने कहा कि हमारे जीवन में स्वच्छ रहना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
इससे हम अनेक बीमारियों से बच सकते है। खाना खाने से पहले हाथ धोने चाहिए। खुले में शौच नहीं जाना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से हर घर में शौचालय बनाने की अपील की।
विज्ञापन
गांव के सरपंच हासम ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से शौच मुक्त मिशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। ग्रामीणो को जागरूक करने के लिए गांव में शुक्रवार को स्कूली छात्रों की प्रभात फेरी निकाली गई।
यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत व राजकीय माध्यमिक विद्यालय व गांव नूरपुर के निजि हाई स्कूल तब्बसुम के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। बता दे की रैली में स्कूल के बच्चे पंचायत को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए नारे लगाते हुए चल रहे थे।
बच्चे पूरे गांव की प्रत्येक गली में से निकले। इसके पहले सभी बच्चे सरकारी स्कूल में इकट्ठे हुए और हाथों में नारे लिखी तख्तियों के साथ स्वच्छ भारत अभियान के नारे लगाते हुए निकले। इस मौके पर मुख्याध्यापक सूबेसिंह , जान मोहम्मद, जाकिर आदि मौजूद थे।