फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   OPD will run in Safdarjung Hospital from Tuesday till evening slip can be made till 5.30 pm

हजारों मरीजों को राहत: सफदरजंग में कल से काफी कुछ बदल जाएगा, OPD से लेकर जांच रिपोर्ट तक; पढ़ें खास रिपोर्ट

Mon, 02 Oct 2023 06:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 02 Oct 2023 06:18 PM IST
सार

Safdarjung Hospital New Timing: नए आदेश के तहत ओपीडी में इलाज के लिए शाम साढ़े पांच बजे तक पर्ची बनवा सकेंगे। शुरूआत में सर्जरी, बाल रोग और मेडिसिन विभाग के मरीजों को सुविधा मिलेगी। इसमें आगे विस्तार होगा। 

विज्ञापन
OPD will run in Safdarjung Hospital from Tuesday till evening slip can be made till 5.30 pm
शाम तक खुलेगी सफदरजंग अस्पताल में ओपीडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सफदरजंग अस्पताल में उपचार करवाने आ रहे मरीजों को मंगलवार से देर शाम तक ओपीडी की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में अभी सुबह 11:30 बजे तक ओपीडी की पर्ची बनती है। इसके बाद आने वाले मरीजों को उपचार के लिए आपातकालीन सेवाओं में जाना पड़ता था, जिससे इमरजेंसी के मरीजों को परेशानी होती है। इसे देखते हुए देर शाम तक ओपीडी चलाने का फैसला लिया गया है। नए आदेश के तहत ओपीडी में इलाज के लिए शाम साढ़े पांच बजे तक पर्ची बनवा सकेंगे। शुरूआत में सर्जरी, बाल रोग और मेडिसिन विभाग के मरीजों को सुविधा मिलेगी। इसमें आगे विस्तार होगा। 

विज्ञापन

अस्पताल में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य राज्यों से रोजाना करीब नौ से 10 हजार मरीज उपचार करवाने आते हैं। उसी दिन उपचार न मिलने पर इन्हें रातभर अस्पताल परिसर में ही रहना पड़ता है। ऐसे मरीजों के लिए पुराने कोविड सेंटर में सुविधा शुरू की गई है। इस केंद्र पर दोपहर बाद से पर्ची बनने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स की तर्ज पर ऑनलाइन रिपोर्ट
सफदरजंग अस्पताल भी एम्स की तर्ज पर रेडियोलॉजी और लेबोरेटरी जांच की रिपोर्ट ऑनलाइन देने की दिशा में काम कर रहा है। अस्पताल प्रशासन की कोशिश है कि पूरे परिसर को हाईटेक वाईफाई सिस्टम से जोड़ा जाए और उसके बाद पूरी सुविधा को ऑनलाइन किया जाए। इससे मरीजों को रिपोर्ट के लिए भटकना नहीं होगा। डॉक्टर भी रिपोर्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके अलावा लैब की सुविधा का सेंट्रलाइज्ड भी किया जाएगा। इससे मरीजों को सैंपल देने के लिए अलग-अलग जाने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन

शुरू होगी प्राइवेट ओपीडी
अस्पताल में जल्द ही प्राइवेट ओपीडी भी शुरू होगी। फिलहाल यह कैसे काम करेगा, इसे लेकर रूप रेखा तैयार की जा रही है। हो सकता है यह निजी अस्पताल की तरह ही सेवाएं दें। इससे पहले अस्पताल ने प्राइवेट वार्ड की भी सुविधा शुरू की थी जिसमें शुल्क देकर मरीज अतिरिक्त सुविधाओं के साथ उपचार करवा सकता है।

बेहतर सुविधाओं के साथ जनवरी में शुरू होगा एसआईसी
सफदरजंग अस्पताल का नया स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर आधुनिक सुविधाओं के साथ जनवरी तक शुरू हो गया है। इसके नए भवन में जांच से लेकर अन्य सभी सुविधाओं को एकीकृत किया जा रहा है। ताकि मरीजों को ज्यादा परेशान न होना पड़े। उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सेंटर का उद्घाटन कर सकते हैं। नए भवन में शिफ्ट होने के बाद पुराने भवन में सेंट्रलाइज्ड लैब को तैयार किया जाएगा।

डॉग बाइट क्लीनिक का होगा विस्तार
सफदरजंग अस्पताल में डॉग बाइट क्लीनिक का विस्तार होगा। अभी यह क्लीनिक इमरजेंसी के बेसमेंट में चल रही है। यहां मरीजों को पहली डोज दी जाती है, दूसरी डोज के लिए ओपीडी में आना पड़ता है। यहां रोजाना 250 से 300 मरीजों को वैक्सीन दी जा रही है। आने वाले दिनों में इस क्लीनिक के विस्तार को लेकर काम चल रहा है।

बनेगा मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक
अस्पताल में एम्स की तर्ज पर मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक बनेगा। इसे लेकर प्रस्ताव पास हो गया है। यह सुविधा विकसित होने के बाद अस्पताल में डिलीवरी करवाने आ रही हजारों महिलाओं को सुविधा होगी। इसके अलावा लड़कों के लिए छात्रावास और ऑडिटोरियम भी बनाया जाएगा।

ऑनलाइन रेफर सिस्टम
दूसरे अस्पताल से रेफर होकर आने वाले मरीजों के लिए सफदरजंग अस्पताल भी ऑनलाइन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में विचार कर रहा है। इसके तहत अस्पताल आने से पहले ही मरीज की जानकारी अस्पताल के पास होगी। ऐसा होने से वेंटिलेटर सहित अन्य की व्यवस्था पहले से की जा सकेगी। साथ ही दूसरे अस्पतालों से भी संपर्क साधा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed