फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3 BJP candidate who were able to secure their seats in Delhi election 2015

भाजपा के तीन सूरमा जो बचा पाएं 'इज्जत'

Tue, 10 Feb 2015 07:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Feb 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
3 BJP candidate who were able to secure their seats in Delhi election 2015

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की करारी हार के बीच पार्टी के तीन प्रत्याशी ऐसे निकले जो किसी तरह मैदान में बाजी मार ले गए।

विज्ञापन


मुस्तफाबाद से भारतीय जनता पार्टी के जगदीश प्रधान 6031 वोटों से जीत गए है। भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी हसन अहमद को हराया है। भाजपा के प्रत्याशी जगदीश प्रधान को कुल 58,388 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी हसन अहमद 52,357 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। आम आदमी के प्रत्याशी मो.युनुस को कुल 49,791 वोट मिले हैं।

रोहिणी से भाजपा के प्रत्याशी और पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सी.एल.गुप्ता को 5,367 वोटों से हराया है। विजेंद्र गुप्ता को 59,866 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सी.एल. गुप्ता को 54,499 मत प्राप्त हुए हैं। यहां पर तीसरे स्थान पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी 3399 मत प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


विश्वास नगर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ओम प्रकाश गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अतुल गुप्ता को 10,175 वोटों से हराया है। ओम प्रकाश गुप्ता को कुल 58,124 मत प्राप्त हुए। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ.अतुल गुप्ता को 47,966 मत प्राप्त हुए हैं। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी नसीब सिंह को 20,634 मत प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed