फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   only 2 woman cop to handle 50 rape cases in delhi police stations

निर्भया के बाद भी नहीं बदली इस थाने की तस्वीर

Sat, 04 Jul 2015 04:20 PM IST
Updated Sat, 04 Jul 2015 04:20 PM IST
विज्ञापन
only 2 woman cop to handle 50 rape cases in delhi police stations

16 दिसंबर 2012 दिल्ली गैंगरेप के बाद गैंगरेप रोकने के लिए जितनी समितियां बनीं उन सबने इस बात पर जरूर जोर दिया कि पुलिस स्टेशनों पर पुलिस बल की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए, खासतौर से महिला पुलिस की।

विज्ञापन


इन सारी सिफारिशों के बाद भी हालात जस के तस हैं। वसंत विहार पुलिस स्टेशन जहां 16 दिसंबर के गैंगरेप के बाद घटना की एफआईआर दर्ज कराई गई थी वहां की हालत तो और भी खराब है।
विज्ञापन


यहां की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है मगर महिलाओं के खिलाफ अपराध जरूर बढ़ गया है।

बढ़ा अपराध पर नहीं बढ़े पुलिसकर्मी

only 2 woman cop to handle 50 rape cases in delhi police stations

वसंत विहार थाने में 2014 के अप्रैल महीने तक जहां 17 छेड़छाड़ के मामले दर्ज हुए थे वहीं इस साल इनकी संख्या 50 है। वहीं इसी अ‌वधि में रेप केस की संख्या पिछले साल जहां 9 थी इस बार बढ़कर 15 हो गई है।

दक्षिण जिला के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कहते हैं कि अपराध की संख्या भले ही बढ़ गई हो‌ लेकिन इन मामलों की छानबीन के लिए वसंत विहार थाने में केवल दो महिला सब-इंस्पेक्टर हैं, जो केवल रेप और ऐसे ही जघन्य अपराधों के लिए हैं।

वहीं छेड़छाड़, शोषण और मनचलों द्वारा पीछा किए जाने जैसे मामले तो पुरूष पुलिसकर्मी ही देखते हैं। हाल ही में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने रेप, छेड़छाड़, चेन छिनैती और हत्या जैसे अपराधों की जद में आने वाले चार सबसे प्रभावित क्षेत्र चिंहित किए हैं। पुलिस जल्द ही इन क्षेत्रों में ऐसे अपराधों को रोकने के लिए कदम उठाने जा रही है।

2764 नागरिकों पर है एक पुलिसकर्मी

only 2 woman cop to handle 50 rape cases in delhi police stations

एक अध्ययन से निकले आंकड़े साफ करते हैं कि सच में राजधानी के कुछ इलाके महिलाओं के लिए कितने असुरक्षित हैं। इस लिस्ट में वसंत विहार का नाम 15 रेप केस और 50 छेड़छाड़ के मामलों के साथ सबसे ऊपर है।

7 किमी के अधिकार क्षेत्र वाले वसंत विहार थाने में उत्तर भारत की सबसे महंगी संपत्तियां भी आती हैं। इनमें महंगी रिहाइशी कॉलोनियां, शिक्षण संस्थान और व्यापारिक इकाईयां भी शामिल हैं।

वसंत विहार थाने के लिए 174 पुलिसकर्मियों की स्वीकृति है लेकिन यहां केवल 144 पुलिसकर्मी ही काम करते हैं। इस तरह से देखा जाए तो 2,764 नागरिकों पर एक पुलिसकर्मी नियुक्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed