फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Online thug groom miss after engagement in paharganj

ऑन लाइन ढूंढा था दूल्हा, सगाई के बाद सामान लेकर हुआ चंपत तब सामने आई बड़ी सच्चाई

Tue, 11 Sep 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Sep 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
Online thug groom miss after engagement in paharganj
प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में ऑन लाइन दूल्हा तलाश करने के बाद युवती ने सगाई रचा ली। युवक नोएडा के गौड़ सिटी में रहता है। शादी की तारीख तय हुई तो आरोपी का परिवार कुछ दिनों पूर्व दहेज का सामान लड़की के घर से ले गए।

विज्ञापन


शादी के दिन जब बारात नहीं पहुंची तो पीड़ित परिवार को ठगी का पता चला। छानबीन में पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसने गुरुग्राम और कानपुर की युवतियों के साथ भी ऐसी वारदात कर चुका है। फिलहाल गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पहाड़गंज थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सपना (24) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ पहाड़गंज इलाके में रहती है। सपना ने शादी के लिए अपने को सिंपली मैरी डॉट कॉम नामक शादी की वेबसाइट से रजिस्टर कराया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइट के जरिए उन्हें गौड़ सिटी-2, नोएडा निवासी नरवीर राघव नामक युवक का पता चला। बातचीत के बाद रिश्ता तय हो गया। 9 अगस्त 2017 को दोनों की सगाई हो गई। 10 दिसंबर 2017 को शादी की तारीख तय हुई। 

इधर शादी से कुछ दिनों पूर्व नरवीर का परिवार दहेज का सारा सामान ले गया। लेकिन 10 दिसंबर को लड़का पक्ष बारात लेकर नहीं पहुंचा। छानबीन की गई तो पता चला कि आरोपी नरवीर पहले से शादीशुदा था।

उसने कानपुर में एक युवती के साथ इसी तरह से ठगी की थी। गुरुग्राम में एक युवती के साथ भी आरोपियों ने ऐसा ही किया। लेकिन गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को पहले ही दबोच लिया। पुलिस ने छानबीन के बाद अब 8 सितंबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed