{"_id":"66e43af68a7a42c4830e02c1","slug":"online-registration-for-classes-9th-and-11th-will-start-from-september-18-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-61108-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नौवीं व ग्याहरवीं के लिए 18 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नौवीं व ग्याहरवीं के लिए 18 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन पंजीकरण
विज्ञापन
सीबीएसई ने दिए निर्देश, स्कूल एक बार में ही भरे सही ब्यौरा, पोर्टल पर जमा होने के बाद नहीं किया जा सकेगा सुधार
इसी ब्यौरे से ही तैयार होगी दसवीं-बारहवीं की कैंडिडेट लिस्ट
विलंभ शुल्क के बिना पंजीकरण 16 तक, शुल्क के साथ 24 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा में ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत 18 सितंबर से करने जा रहा है। यह पंजीकरण प्रक्रिया 16 अक्तूबर तक चलेगी। सीबीएसई ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि प्रक्रिया के तहत स्कूलों को छात्रों का ब्यौरा एक बार में ही सही तरीके से भरना होगा। सीबीएसई पोर्टल पर एक बार ब्यौरा जमा होने के बाद उसमें सुधार नहीं किया जा सकेगा। स्कूलों को पंजीकरण डेटा में छात्रों की विस्तृत जानकारी को भरना है। इस पंजीकरण प्रक्रिया में भरे गए ब्यौरे से ही दसवीं-बारहवीं की कैंडिडेट लिस्ट तैयार की जाती है।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज की ओर से स्कूल प्रिंसिपल को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इनमें स्कूलों को कहा गया है कि उन्हें छात्र, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि व अन्य जानकारी को सावधानी से भरना है। स्कूल को छात्र का नाम, माता-पिता का नाम भी पूरा ही लिखना है, संक्षेप में लिखे गए नाम के कारण छात्रों को भविष्य में दिक्कत आएगी। इस साल सीबीएसई ने छात्र की जन्मतिथि जमा करने के लिए नया प्रारूप दिया है। इस प्रारूप के आधार पर ही स्कूलों को जन्मतिथि भरनी है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस ब्यौरे को एक बार में ही सही से भरे, सीबीएसई परीक्षा संगम पोर्टल पर जमा कराने के बाद उसमें सुधार नहीं कर सकेंगे।
इस कारण से बोर्ड ने स्कूलों को कहा है कि वह पंजीकरण करते समय किसी प्रकार की गलती ना करें। अन्यथा इसका खामियाजा बाद में छात्रों को उठाना पड़ेगा। इसके साथ ही स्कूलों को छात्रों के विषयों के कॉम्बिनेशन, विषय कोड, विशेष जरूरत वाले बच्चों के संबंध में जानकारी भरते समय भी गलती नहीं करनी है। बोर्ड को तय समय सीमा के भीतर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कहा गया है उसके बाद उन्हें अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। पंजीकरण विवरण की सत्यता की पुष्टि करने के लिए स्कूल द्वारा पंजीकरण कार्ड के रूप में छात्रों और अभिभावकों को पंजीकरण विवरण प्रदान किया जाएगा। माता-पिता पंजीकरण विवरण के पीछे एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे जिसमें वह यह सत्यापित करेंगे कि छात्र का ब्यौरा सही है।-- -- -- -- -- --
विज्ञापन
18 सितंबर से 16 अक्तूबर तक कर सकते हैं पंजीकरण
स्कूल 18 सितंबर से 16 अक्तूबर तक पंजीकरण कर सकते हैं। नौवीं व ग्यारहवीं के छात्रों को बिना विलंब शुल्क के साथ प्रति छात्र 300 रुपये का भुगतान करना होगा जबकि विलंब शुल्क के साथ 18 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक 2300 रुपये का भुगतान करना होगा। विदेशों में सीबीएसई के स्कूलों के नौवीं कक्षा के छात्रों को 500 रुपये व ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। नौवीं के छात्रों को विलंब शुल्क के साथ 2500 और ग्यारहवीं के छात्रों को 2600 रुपये का भुगतान करना है। नौवीं व ग्यारहवीं के दृष्टिबाधित छात्रों को पंजीकरण शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
विज्ञापन
इसी ब्यौरे से ही तैयार होगी दसवीं-बारहवीं की कैंडिडेट लिस्ट
विलंभ शुल्क के बिना पंजीकरण 16 तक, शुल्क के साथ 24 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा में ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत 18 सितंबर से करने जा रहा है। यह पंजीकरण प्रक्रिया 16 अक्तूबर तक चलेगी। सीबीएसई ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि प्रक्रिया के तहत स्कूलों को छात्रों का ब्यौरा एक बार में ही सही तरीके से भरना होगा। सीबीएसई पोर्टल पर एक बार ब्यौरा जमा होने के बाद उसमें सुधार नहीं किया जा सकेगा। स्कूलों को पंजीकरण डेटा में छात्रों की विस्तृत जानकारी को भरना है। इस पंजीकरण प्रक्रिया में भरे गए ब्यौरे से ही दसवीं-बारहवीं की कैंडिडेट लिस्ट तैयार की जाती है।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज की ओर से स्कूल प्रिंसिपल को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इनमें स्कूलों को कहा गया है कि उन्हें छात्र, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि व अन्य जानकारी को सावधानी से भरना है। स्कूल को छात्र का नाम, माता-पिता का नाम भी पूरा ही लिखना है, संक्षेप में लिखे गए नाम के कारण छात्रों को भविष्य में दिक्कत आएगी। इस साल सीबीएसई ने छात्र की जन्मतिथि जमा करने के लिए नया प्रारूप दिया है। इस प्रारूप के आधार पर ही स्कूलों को जन्मतिथि भरनी है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस ब्यौरे को एक बार में ही सही से भरे, सीबीएसई परीक्षा संगम पोर्टल पर जमा कराने के बाद उसमें सुधार नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
इस कारण से बोर्ड ने स्कूलों को कहा है कि वह पंजीकरण करते समय किसी प्रकार की गलती ना करें। अन्यथा इसका खामियाजा बाद में छात्रों को उठाना पड़ेगा। इसके साथ ही स्कूलों को छात्रों के विषयों के कॉम्बिनेशन, विषय कोड, विशेष जरूरत वाले बच्चों के संबंध में जानकारी भरते समय भी गलती नहीं करनी है। बोर्ड को तय समय सीमा के भीतर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कहा गया है उसके बाद उन्हें अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। पंजीकरण विवरण की सत्यता की पुष्टि करने के लिए स्कूल द्वारा पंजीकरण कार्ड के रूप में छात्रों और अभिभावकों को पंजीकरण विवरण प्रदान किया जाएगा। माता-पिता पंजीकरण विवरण के पीछे एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे जिसमें वह यह सत्यापित करेंगे कि छात्र का ब्यौरा सही है।