{"_id":"582c59664f1c1b57368ff81c","slug":"online-purchasing-and-transaction-is-increasing-and-hackers-are-on-the-toe","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब लोगों के धन पर हैकर्स की नजर, ऑनलाइन परचेजिंग और ट्रांजक्शन में 40 फीसदी इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लोगों के धन पर हैकर्स की नजर, ऑनलाइन परचेजिंग और ट्रांजक्शन में 40 फीसदी इजाफा
गौरव चौधरी/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
साइबर सेल होने के बावजूद औद्योगिक नगरी की पुलिस ऑनलाइन ठगी पर रोक लगाने में नाकाम साबित हुई है। आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक के बाद प्लास्टिक मनी का इस्तेमाल एकदम से बढ़ गया है। ऐसे में अब ऑनलाइन ठगी की वारदात बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
पिछले दो साल में हैकिंग के जरिये हुई ठगी की घटनाओं में साइबर सेल एक का भी खुलासा नहीं कर सकी। ऐसे में अब नोटों की तंगी के बीच ऑनलाइन खरीद-फरोख्त, मनी ट्रांजिक्शन कितना सुरक्षित होगा, यह बड़ा सवाल बन गया है।
विज्ञापन
शहर में पिछले डेढ़ साल के अंदर ऑनलाइन ठगी के 196 मामले जिला पुलिस ने दर्ज किए हैं। इनमें लोगों के खातों से और क्रेडिट कार्ड से करोड़ों रुपये ठगे जा चुके हैं। साइबर क्राइम के इन मामलों को सुलझाने में पुलिस फिसड्डी साबित हुई है। इस तरह की वारदात में छोटी रकम ठगे जाने के ज्यादा मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
अब हैकर्स गिरोह से निपटना चुनौती
ऐसे में पुलिस भी इस तरह के मामलों में दिलचस्पी नहीं दिखाती। 500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने से पहले शहर में 40 प्रतिशत ऑनलाइन खरीद-फरोख्त होती थी लेकिन इसके बाद एक सप्ताह में ऑनलाइन शॉपिंग ने दोगुना इजाफा दर्ज किया है। ऐसे में अब हैकर्स गिरोह से निपटना साइबर सेल के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
एटीएम और क्रेडिट कार्ड के लिए सुरक्षा नियम बनाए गए हैं। अगर इनका सही तरीके से पालन किया जाए और जागरूक रहा जाए तो हैकर्स के चंगुल में फंसने की संभावनाएं कम रहती हैं। हम हैकर्स गिरोह पर नजर रखेंगे। - राजेश चेची-एसीपी क्राइम
एटीएम और क्रेडिट कार्ड के लिए सुरक्षा नियम बनाए गए हैं। अगर इनका सही तरीके से पालन किया जाए और जागरूक रहा जाए तो हैकर्स के चंगुल में फंसने की संभावनाएं कम रहती हैं। हम हैकर्स गिरोह पर नजर रखेंगे। - राजेश चेची-एसीपी क्राइम