{"_id":"62a9245b3ddaf02dd01c2b20","slug":"online-orientation-guidance-program-will-be-conducted-for-cuet","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi University: CUET के लिए छात्रों को गाइड करेगा डीयू, 27 जून से 8 जुलाई तक ऑनलाइन ओरिएंटशन-मार्गदर्शन प्रोग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi University: CUET के लिए छात्रों को गाइड करेगा डीयू, 27 जून से 8 जुलाई तक ऑनलाइन ओरिएंटशन-मार्गदर्शन प्रोग्राम
Wed, 15 Jun 2022 05:44 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 15 Jun 2022 05:44 AM IST
सार
इस प्रोग्राम के तहत छात्रों को सीयूईटी पैटर्न से परिचित कराया जाएगा। छात्रों के लाभ के लिए यह प्रोग्राम दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) व इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ लांग लर्निंग(आईएलएलएल) के यू-ट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) के लिए छात्रों को गाइड करने की तैयारी शुरू की है। इसके लिए 27 जून से 8 जुलाई तक ऑनलाइन ओरिएंटेशन-मार्गदर्शन प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस प्रोग्राम के तहत छात्रों को सीयूईटी पैटर्न से परिचित कराया जाएगा। छात्रों के लाभ के लिए यह प्रोग्राम दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) व इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ लांग लर्निंग(आईएलएलएल) के यू-ट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगा। डीयू के कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता के अनुसार विवि सीयूईटी-2022 के लिए एक ऑनलाइन ओरिएंटेशन व मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से एससी-एसटी छात्रों के लिए होगा। इसका उद्देश्य छात्रों को सामान्य और डोमेन-विशिष्ट शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान करना है। इससे उन्हें ऐसी जानकारी मिलेगी जो कि सीयूईटी के मद्देनजर काफी उपयोगी होगी।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम अलग-अलग दिनों में 11 सत्रों के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। इन सत्रों में सीयूईटी पर मार्गदर्शन करने के साथ-साथ भाषा और 19 डोमेन विशिष्ट विषयों की जानकारी दी जाएगी। प्रशासन नेे सीमित सीटों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों से लिंक http://shortest.link/CUET 2022 पर ऑनलाइन पंजीकरण करने का अनुरोध किया है। प्रत्येक सत्र में पहले 100 पंजीकृत उम्मीदवारों को विषय विशेषज्ञों के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
डीयू से डिग्री पूरी करने के लिए 24 तक आवेदन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय से डिग्री पूरी करने के लिए मिले पंजीकरण अवसर के तहत आवेदन नहीं कर सके छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। अब छात्र 24 जून शाम 5:30 बजे तक लिंक http://durslt.du.ac.in/DuExamForm_CT100/StudentPortal/Login.aspx पर आवेदन कर सकते हैं। डीयू प्रशासन ने छात्रों की सुविधा के लिए आवेदन करने की तिथि को बढ़ा दी है। इससे पहले यह तिथि 20 जून तय की गई थी। मालूम हो कि डिग्री पूरी करने के लिए छात्रों को अक्तूबर और फरवरी (2023) में दो अवसर मिलेेंगे। दरअसल, डीयू ने अपने शताब्दी वर्ष के तहत मार्च में घोषणा की थी कि जो पूर्व छात्र डीयू किन्हीं कारणों से अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सके उन्हेें डिग्री पूरी करने का अवसर मिलेगा।