फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Online education is disturbing teachers, they are planning to protest against online education

ऑनलाइन शिक्षण एप से तंग आ चुके शिक्षक होंगे लामबंद, एकजुट होकर करेंगे प्रदर्शन

Sat, 07 Nov 2020 06:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 07 Nov 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Online education is disturbing teachers, they are planning to protest against online education
ऑनलाइन क्लास (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

फरीदाबाद में विद्यार्थियों को कोविड 19 के दौर में मोबाइल एप से पढ़ाने वाले शिक्षक एप के जरिए प्रशिक्षण लेने में असहज महसूस कर रहे हैं। वे लामबंद होकर सरकार के सामने अपनी असुविधाओं, बढ़ती उम्र व टेक सेवी न होने जैसी परेशानियां रखने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन


शिक्षकों का कहना है कि ऑनलाइन का प्रशिक्षण उनकी समझ से परे हैं। एक साथ कई एप चलाना भी उनके लिए परेशानी का सबब है। ऐसे में आमने-सामने बैठकर दिया जाने वाला प्रशिक्षण ही सार्थक है। वह उसी में सुविधा व सहजता महसूस करते हैं।
विज्ञापन


9 नवंबर को सेक्टर-16 के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बैठक आयोजित की गई है। इसमें जिला स्तरीय राजकीय स्कूल शिक्षक संगठनों की तालमेल समिति बनाई जाएगी। प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष व जिला फरीदाबाद के प्रधान चतर सिंह ने बताया कि काफी अध्यापक उम्रदराज हैं, जिन्हें ऑनलाइन पढ़ाने या किसी अन्य एप का प्रयोग करने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यापकों को सामने बैठाकर प्रशिक्षण कराना चाहिए। राज्य के सभी शिक्षक संगठनों ने नए एप का विरोध करने की तैयारी की है। राज्य स्तर और जिला स्तर पर तालमेल समिति बनाई गई है। जो शिक्षकों पर जबरन थोपे जा रहे एप के विरोध में आंदोलन की रूपरेखा बनाएगी।


हसला के जिला प्रधान एसके दलाल, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ) के जिला प्रधान भीम सिंह, हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के जिला प्रधान रघु वत्स, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान संजीत डबास, हरियाणा विद्यालय मौलिक अध्यापक संघ के जिला प्रधान उदयबीर सिंह गिल, हरियाणा अनुसूचित जाति अध्यापक संघ के जिला प्रधान समय सिंह सहित जिले के सभी शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों को समिति में रखा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed