{"_id":"c5aacd2d43f32d0028010945f375ec93","slug":"online-bus-ticket-in-up-roadways-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर नया वादा, जल्द मिलने लगेगा ऑनलाइन टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर नया वादा, जल्द मिलने लगेगा ऑनलाइन टिकट
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 10 Feb 2014 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीधी बस सेवा ने नोएडा-लखनऊ के बीच सफर करने वाले यात्रियों को खासी राहत दी है, लेकिन इस बस सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट का सिस्टम अभी शुरू नहीं हो सका है।
बस सेवा के प्रति बढ़ रहे रुझान को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने ऑनलाइन टिकट के लिए माथापच्ची तेज कर दी है।
साल की शुरुआत में नोएडा से लखनऊ के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई थी। नोएडा डिपो से रात आठ बजे लखनऊ के लिए बस रोजाना रवाना हो रही है और लखनऊ से चलने का समय भी यही है। इस बस सेवा को बुलंदशहर डिपो ने शुरू किया था।
हालांकि पहले यात्रियों का ज्यादा रुझान नहीं दिख रहा था लेकिन अब 55 सीटर की बस दोनों तरफ से फुल होकर चलने लगी है। ऐसे में टिकट को लेकर मारामारी भी बढ़ने लगी है। रोडवेज प्रबंधन की तरफ से पिछले महीने ऑनलाइन टिकट सिस्टम शुरू करने का दावा किया गया था, लेकिन जिस कंपनी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी उसने आज तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं कराई है।
बताया जा रहा है कि सॉफ्टवेयर तैयार न होने के कारण इस सुविधा से यात्री अब तक वंचित हैं। रोडवेज प्रबंधन ने जल्द से जल्द यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कंपनी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
नहीं मिलीं अतिरिक्त बसें
नोएडा-लखनऊ रूट पर यात्रियों के रुझान को ध्यान में रख दो अतिरिक्त बसों का संचालन करने का दावा किया गया था, लेकिन गाड़ी के अभाव में ऐसा नहीं हो पाया है। नई बसें मिलने का इंतजार किया जा रहा है।